Breaking News

ताइवान में निर्माणाधीन इमारत में भीषण आग, चपेट में आकर 9 लोगों की मौत।

 

ताइपे: ताइवान की एक निर्माणाधीन इमारत में भयानक आग लग जाने से कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। यह दुर्घटना मध्य ताइवान में एक निर्माणाधीन इमारत में बृहस्पतिवार को हुई। बिल्डिंग में भीषण आग लग जाने से नौ लोगों की मौत होने की पुष्टि की गई है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में ताइचुंग शहर की पांच मंजिला इमारत के एक छोर से धुएं का बड़ा गुब्बार और आग की लपटें उठती दिखाई दे रही हैं। आग लगने के बाद लोगों में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई।

अग्निशमन दल मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्यों में जुटे हैं। ताइवान के अधिकारियों के अनुसार फिलहाल आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हुआ है, लेकिन ताइचुंग सरकार ने कहा कि उस स्थान पर बड़ी मात्रा में ‘फोम’ के ‘पैनल’ होने के कारण आग तेजी से फैल गई। ताइवान की मीडिया के अनुसार अपनी जान बचाने के लिए एक व्यक्ति तीसरी मंजिल से कूद गया। इसके कारण उस व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दमकल कर्मियों ने बचाव अभियान के दौरान अन्य पीड़ितों के शव बरामद किए और 19 लोगों को बचा लिया गया।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …