उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा संपन्न हो गई। वाराणसी में पांच दिनों की परीक्षा में कुल 1,06,767 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जनपद में 80 केंद्र बनाए गए थे। 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को प्रतिदिन दो पालियों में सुबह 10
.
परीक्षा में पांच दिनों तक 10 पालियों में 339840 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 2,34,073 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इस परीक्षा में पांचों दिन की औसत उपस्थिति 68.87 प्रतिशत रही। वहीं 31.41 प्रतिशत ने परीक्षा छोड़ दी।
साथ ही अंतिम दिन शनिवार को दो पालियों में 48,670 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जो 71.60 प्रतिशत रही। अंतिम दिन 19,298 ने परीक्षा छोड़ दी। यह अन्य दिनों की अपेक्षा थोड़ी अधिक थी।
परीक्षा सेंटर के बाहर पुलिस की रही कड़ी निगरानी।
GS और मैथ ने किया परेशान
वाराणसी में परीक्षा देकर निकले वाले छात्रों ने पांचों दिन पेपर के बारे में जानकारी दी जिससे 90 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थियों ने कहा कि पेपर काफी अलग बनाया गया था। सबसे अधिक मैथ और जीएस के प्रश्नों ने छात्रों को उलझाया। अभ्यर्थियों का कहना था कि बस यही प्रार्थना है कि पेपर लीक न हो और रिजल्ट आ जाए। वरना मेहनत बर्बाद हो जाएगी।
परीक्षा केंद्र से रेलवे स्टेशन तक दिखी अभ्यर्थियों की भीड़।
वाराणसी के सभी जोन में 80 केंद्र
वाराणसी कमिश्नरेट के काशी जोन के कोतवाली, आदमपुर, चौक, लक्सा, भेलूपुर, लंका, चितईपुर, चेतगंज और सिगरा थानाक्षेत्र के 53 सेंटरों पर आयोजित किया गया था। इन इलाकों के 53 केंद्रों पर प्रति पाली 22848 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। वाराणसी कमिश्नरेट के वरुणा जोन में 17 केंद्रों में परीक्षा हुआ। इसमें प्रत्येक पाली में 7632 अभ्यर्थी शामिल हुए। वहीं गोमती जोन के थाना क्षेत्र बड़ागांव, राजातालाब, कपसेठी, और जंसा थानाक्षेत्र के 10 केंद्रों पर 3504 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
अंतिम दिन पुलिस ने 5 मुन्नाभाई को गिरफ्तार किया।
अंतिम दिन वाराणसी में चार सॉल्वर-अभ्यर्थी और एक जालसाज गिरफ्तार
वाराणसी में अंतिम दिन पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंधमारी का प्रयास विफल रहा। सेंधमारी की कोशिश में दो-दो सॉल्वर और अभ्यर्थी के अलावा एक जालसाज गिरफ्तार किया गया। इनकी गिरफ्तारियां बीएचयू और बंगाली टोला इंटर कॉलेज में बने परीक्षा केन्द्रों से हुईं।
पुलिस ने बीएचयू परिसर में जूलॉजी विभाग के केंद्र से एक साल्वर, एक अभ्यर्थी जबकि कृषि विज्ञान संस्थान के केंद्र से एक जालसाज को गिरफ्तार किया। उधर भेलूपुर के बंगाली टोला इंटर कॉलेज केंद्र से एक साल्वर तथा एक अभ्यर्थी को पकड़ा गया।
• बीएचयू के केंद्र पर पहली पाली की परीक्षा में बायोमेट्रिक जांच के दौरान नेवादा (बिहार) में बड़ी गुलाबी का रहने वाला साल्वर श्रीकांत कुमार पकड़ाया। वह आजमगढ़ के शंकरपुर निवासी विशाल कुमार आनंद की जगह परीक्षा दे रहा था। पूछताछ में उसने अभ्यर्थी विशाल का नाम बताया। केंद्र के बाहर विशाल को भी पकड़ लिया गया। साल्वर श्रीकांत ने बताया कि उसने 50 हजार रुपये में सौदा तय किया था।
• बंगाली टोला इंटर कॉलेज से प्रयागराज के जीतपुर दयाल निवासी साल्वर सतीश कुमार को पकड़ा गया। वह अपने ही गांव के अतुल देव पाल की जगह परीक्षा देने आया था। उसके साथ अतुल भी पकड़ा गया है। सतीश कुमार ने भी 50 हजार रुपये में अतुल की जगह परीक्षा देने की बात कबूली।
• बीएचयू के कृषि विज्ञान संस्थान में बने केंद्र से प्रयागराज के चकमुंडेरा (धुमनगंज) निवासी जालसाज प्रमोद कुमार सिंह को पकड़ा गया। उसने 1989 में पहली बार प्रदीप कुमार सिंह के नाम से हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। इसके बाद नाम बदलकर 2001 में उसने प्रमोद कुमार के नाम से परीक्षा दी। इस दौरान अपनी उम्र 12 वर्ष बढ़ा ली।
Global Express Live