Breaking News

युवक की ट्रक से दुर्घटना में मौत: Chitrakoot News: सड़क से गुजर रहा था युवक, परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज

 

चित्रकूट के राजापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुआ गांव में बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

.

बताया गया कि महुआ गांव निवासी राजेश कुमार (40) पुत्र रामकिशोर उर्फ केशन सड़क से गुजर रहा था। तभी अचानक राजापुर की ओर से आए तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे गंभीर घायल अवस्था में परिजन एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापुर लाए। जहां प्रथम उपचार करने के बाद डॉक्टर ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। प्राइवेट वाहन से मंझनपुर जनपद कौशाम्बी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक की पत्नी रमनिया का रो-रोकर बुरा हाल है। एक पुत्र, दो पुत्रियां है। प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

About GE-Live

Check Also

अयोध्या में आंधी-तूफान से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, 50 हजार से ज्यादा लोग रातभर अंधेरे में

Ayodhya में आए तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। शहर से …