Breaking News

टाइगर राजा सिंह के इस्तीफे से बीजेपी को तगड़ा झटका! जानिए इससे कितना हो सकता है राजनीतिक नुकसान?

 

Tiger Raja Singh Telangana: तेलंगाना भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और विधायक टी. राजा सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. राजा सिंह ने कुछ दिन पहले ही एक वीडियो मैसेज के जरिए पार्टी हाईकमान से खुद को तलंगाना भाजपा अध्यक्ष बनाने की अपील की थी. उनके इस्तीफे से पार्टी के वरिष्ठ नेता रामचंदर राव का प्रदेश अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक रामचंदर राव के नाम पर पार्टी हाईकमान जल्द ही हरी झंडी दिखा सकता है.

पार्टी अध्यक्ष के लिए रामचंदर राव का नाम आने के बाद राजा सिंह ने निराशा जाहिर की. उन्होंने कहा कि यह फैसला न केवल उनके लिए बल्कि कार्यकर्ताओं के लिए भी बड़ा झटका है. टाइगर राजा सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी में कई वरिष्ठ और योग्य नेता हैं जो कि भाजपा के विकास के लिए मेहनत करते हैं और वह उसे आगे ले जाने की क्षमता रखते हैं, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व को गुमराह कर दिया गया है.

तेलंगाना भाजपा के लिए कितने अहम हैं टी राजा सिंह

राजा सिंह तेलंगाना में हिंदुत्व का झंडा उठाने वाले इकलौते नेता हैं और उनकी लोकप्रियता भी काफी है, लेकिन उनका प्रभाव इस वर्ग के आगे बहुत ही कम है. लिहाजा वे राजधानी हैदराबाद में ही केंद्रित रहे हैं. राजा सिंह एक उत्तर भारतीय परिवार से हैं. भाजपा को गोशामहल सीट पर नुकसान उठाना पड़ सकता है, लेकिन इसका पूरे तेलंगाना में पार्टी के प्रदर्शन पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा.

भाजपा के विनिंग कैंडिडेट रहे हैं टी राजा

टी राजा सिंह तेलंगाना की गोशामहल विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं. वे 2014 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे और विधायक भी चुने गए. उन्होंने 2018 में फिर से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीता. टी राजा 2023 में तीसरी बार विधायक चुने गए. वे भाजपा के विनिंग कैडिडेट रहे हैं. लिहाजा इस सीट पर पार्टी को थोड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है.

About GE-Live

Check Also

हैदराबाद हनी ट्रैप केस में बड़ा अपडेट, आरोपी पवन कुमार 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया

हैदराबाद में कथित हनी ट्रैप और जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार 23 वर्षीय कोंडाभट्टुला …