Breaking News

‘गिल आखिर मालिश क्यों करवा रहे थे?’ – आखिरी ओवर के तनाव भरे पल पर पूर्व क्रिकेटर ने दिया क्राउली का समर्थन

 

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट का तीसरा दिन शुभमन गिल और जैक क्राउली की तीखी बहस के साथ खत्म हुआ. दरअसल बल्लेबाज क्राउली जानबूझकर समय खराब कर रहे थे, इस पर भारतीय कप्तान भड़क उठे. दोनों के बीच तीखी बहस हुई. इस पर पूर्व क्रिकेटर टिम साउथी ने प्रतिक्रिया देते हुए बल्लेबाज का साथ दिया. केएल राहुल ने कहा कि मैं भी ओपनर हूं तो समझ सकता हूं.

तीसरे दिन का खेल खत्म होने में कुछ समय बचा था, तभी इंग्लैंड की दूसरी पारी शुरू हुई. जसप्रीत बुमराह पहला ओवर डाल रहे थे, अगर ये ओवर समय से पूरा हो जाता तो दूसरा ओवर भी डाला जा सकता था लेकिन जैक क्राउली और बेन डकेट ऐसा नहीं चाहते थे. दूसरी गेंद पर क्राउली बेवजह हट गए, पांचवी गेंद पर उन्होंने हाथ में चोट का बहाना बनाकर समय खराब किया.

टिम साउथी ने क्या कहा

साउथी वर्तमान में इंग्लैंड टीम के गेंदबाजी कंसलटेंट हैं. उन्होंने तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, “यह अच्छा है. अंतिम समय में दोनों टीमों का जोश देखना हमेशा अच्छा होता है. पता नहीं शुभमन गिल किस बात की शिकायत कर रहे थे, जबकि वह कल मैच के बीच में मालिश करवाने के लिए लेट रहे थे. यह तो खेल का हिस्सा है, ये दिन का खेल खत्म करने का रोमांचक तरीका होता है.”

इस बीच पत्रकार के मजाकिया अंदाज में क्राउली की चोट पर पूछे जाने पर उन्होंने भी मजाकिए अंदाज में कहा, “हां आज रात उनकी जांच की जाएगी, उम्मीद करते हैं कि वह चौथे दिन खेलने के लिए फिट रहेंगे.”

केएल राहुल ने क्या कहा

केएल राहुल ने मैच के बाद इसको लेकर कहा, “अंत में जो हुआ, वो खेल का एक हिस्सा है. मैं बतौर ओपनर इसे समझ सकता हूं. हर कोई जानता था कि वहां क्या हो रहा है. मैंने उन्हें (शुभमन गिल) जोश में देखा, जाहिर सी बात है कि हम 2 ओवर डालना चाहते थे. 6 मिनट बचे थे तो कोई भी टीम ऐसा ही चाहेगी. हम भी जोश में थे, हमें उम्मीद थी कि हम दिन का खेल खत्म होने से पहले एक विकेट ले पाएंगे. दिन का अंत विकेट के साथ होता तो हमारी टीम के लिए एकदम सही होता.”

 

About GE-Live

Check Also

यशस्वी जायसवाल रणजी टीम से बाहर, KKR के अंगकृष रघुवंशी को मिला मौका; मुंबई के स्क्वॉड में दो बदलाव

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के आगामी मुकाबले से पहले मुंबई की टीम में बदलाव किए गए …