Breaking News

Weather Update: कानपुर में सबसे अधिक पारा 47.5 डिग्री था; कितनी देर तक ऐसी गर्मी सहनी पड़ेगी, मौसम विभाग ने बताया

 

पिछले दो दिनों से कानपुर पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म चल रहा है। बुधवार को दिन का तापमान 47.5 और रात का 33 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। प्रयागराज का तापमान 47 डिग्री, बागपत का 46.6, वाराणसी का 46.2 और आगरा का 46 डिग्री रहा। भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 16 जून तक गर्म हवाओं के साथ भीषण गर्मी जारी रहेगी।

 

20 जून से पहले मौसम में बदलाव के संकेत नहीं हैं। सीएसए के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि 1978 के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है जब जून में अभी तक बारिश नहीं हुई है। इसकी वजह से तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। अभी रविवार तक इसी तरह गर्मी जारी रहेगी।

About GE-Live

Check Also

मैनपुरी के सुल्तानगंज में रामलीला का भूमि पूजन, किसानों और युवाओं के लिए लगेगी खास प्रदर्शनी

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के सुल्तानगंज कस्बे में प्राचीन रामलीला आयोजन की तैयारियां …