Breaking News

लखनऊ में तीसरे बड़े मंगल पर विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

Lucknow में तीसरे बड़े मंगल के अवसर पर आस्था, सेवा और श्रद्धा का विशेष माहौल देखने को मिला। विशाल खंड-1 समिति की ओर से आयोजित विशाल भंडारे में सुबह से ही श्रद्धालुओं और राहगीरों की भारी भीड़ जुटी।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान Hanuman की पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं को पूड़ी, कद्दू की सब्जी और शीतल जल का प्रसाद वितरित किया गया। तेज गर्मी के बीच लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर राहत महसूस की और आयोजन में जुटे स्वयंसेवकों के सेवा भाव की सराहना की।

इस अवसर पर Roop Kumar Sharma अपनी पत्नी रेखा शर्मा और जे.पी. नेगी के साथ मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि बड़े मंगल की परंपरा लखनऊ की सांस्कृतिक पहचान है, जो सेवा, श्रद्धा और सामाजिक एकता का प्रतीक मानी जाती है।

भंडारे के आयोजन को सफल बनाने में आशा मौर्या, उषा शर्मा, वीणा भटनागर, कृष्णा तिवारी, सतीश शर्मा, श्रीप्रकाश तिवारी, वंशराज मौर्या, अजय भटनागर, रिंकी श्रीवास्तव और सोनाली केसरवानी समेत कई स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।

About GE-Live

Check Also

मैनपुरी के सुल्तानगंज में रामलीला का भूमि पूजन, किसानों और युवाओं के लिए लगेगी खास प्रदर्शनी

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के सुल्तानगंज कस्बे में प्राचीन रामलीला आयोजन की तैयारियां …