Breaking News

Varanasi News : बाबा दरबार में नवाया शीश 20 देशों के राजदूतों ने, हुए मंत्रमुग्ध गंगा आरती देख।

 

बनारसी वस्त्रों और बुनकरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से काशी में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन 20 देशों के राजदूतों ने बाबा दरबार में शीश नवाया। शाम को दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती देख आह्लादित हुए। नमो घाट पर क्रूज में सवार होकर 28 राजदूतों ने गंगा की धारा और प्राचीन घाटों को निहारा।

क्रूज में सवार पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने राजदूतों को विभिन्न गंगा घाटों के महत्व को भी समझाया। कमिश्नरेट पुलिस अधिकारियों के अनुसार 20 देशों के 28 राजदूत काशी पहुंचे हैं। इसमें श्रीलंका, जिम्बाब्वे, युगांडा, माली, टोगो, पेरू, पनामा आदि देशों के राजदूत शामिल है।

इंडियन माइनॉरिटी फाउंडेशन की ओर से रविवार को नमो घाट पर धरोहर काशी की और फैशन शो में अभिनेता रणवीर सिंह, कृति सेनन और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा समेत अन्य मॉडल बनारसी वस्त्र पहनकर रैंपवॉक करेंगे। वाराणसी सिल्क ट्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव कपूर ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

About GE-Live

Check Also

मैनपुरी के सुल्तानगंज में रामलीला का भूमि पूजन, किसानों और युवाओं के लिए लगेगी खास प्रदर्शनी

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के सुल्तानगंज कस्बे में प्राचीन रामलीला आयोजन की तैयारियां …