Breaking News

UP: साले ने बेल्ट निकालकर थाने में ही दौड़ाया; देखती रही पुलिस,जीजा बहन को कर रहा था प्रताड़ित

 

उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार को थाने पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। युवक ने साले से कहा कि ‘तेरी बहन को घर नहीं ले जाऊंगा अगली तारीख पर आना’। ‘मैं जिला पंचायत सदस्य हूं। कोई मेरा कुछ भी नहीं कर सकता’। यह बात सुनते ही साले ने बेल्ट निकालकर जीजा को दौड़ा लिया। इस दौरान रिकॉर्डिंग कर रहे लड़के पक्ष के युवक से जीजा के फोन को छीनकर दीवार में मारकर तोड़ दिया।

 

रविवार को पुलिस लाइन में लगे परामर्श केंद्र में जनसुनवाई के लिए 140 मामले पहुंचे। थाना किरावली क्षेत्र का भी मामला पहुंचा। पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। परामर्श केंद्र में दोनों पक्ष को काउंसलिंग के लिए बुलाया था। काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी को आपस में बात कर समझौता करने की सलाह दी।

बातचीत के बाद लड़की के भाई ने जीजा से बहन को सुसराल ले जाने के लिए कहा। इस दौरान जीजा ने पत्नी को घर न ले जाकर लड़की पक्ष से अगली तारीख पर आने की बात कह दी। इसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने हंगामा किया। लड़की के भाई ने बेल्ट निकाल अपने जीजा को गेट तक दौड़ाया।

 

 

लड़की पक्ष ने बताया कि पहले कभी उनके परिवार में कोई जिला पंचायत सदस्य होगा। लेकिन, आज तक वह अपनी कार पर जिला पंचायत सदस्य लिखकर चलते हैं। बहन का उत्पीड़न करते हैं। जिस वजह से मजबूरी में मामला घर से निकलकर पुलिस तक पहुंचा।

About GE-Live

Check Also

मैनपुरी के सुल्तानगंज में रामलीला का भूमि पूजन, किसानों और युवाओं के लिए लगेगी खास प्रदर्शनी

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के सुल्तानगंज कस्बे में प्राचीन रामलीला आयोजन की तैयारियां …