लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण का मतदान खत्म हो चुका है। मतदान खत्म होने के बाद उत्तर प्रदेश समेत सभी राज्यों की सीटों के एग्जिट पोल्स सामने आ गए हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा+ को 2019 के मुकाबले बढ़त देखने को मिल रही है। उत्तर प्रदेश के 11 एग्जिट पोल्स में से अधिकांश पोल्स में एनडीए को प्रदेश की 80 सीटों में से 65 से ज्यादा सीटें मिलने के संकेत हैं। वहीं इंडिया गठबंधन को 14 से ज्यादा सीटें मिलती नहीं दिख रही हैं। वहीं अगर न्यूज नेशन के एग्जिट पोल को छोड़ दें तो बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के खाते में एक भी सीट न जाने के संकेत हैं।
TV 9 Polstrat Exit Poll: एनडीए को 66 सीट और इंडिया गठबंधन को 14 सीटें मिलने का अनुमान
टीवी 9 पोलस्ट्रैट के एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को 66 सीटें मिल सकती हैं और इंडिया गठबंधन के खाते में 14 सीटें जाने का अनुमान है।
Global Express Live