Breaking News

Live UP Election Result 2024: वाराणसी में बड़ा बदलाव होगा? PM मोदी 6223 वोटों से पीछे हैं ; कांग्रेस आगे चल रही है

 

इमरान मसूद आगे

बागपत में सपा के अमरपाल ईवीएम के पहले राउंड में आगे चल रहे हैं। पहले राउंड में इमरान मसूद आगे चल रहे हैं। उन्हें 6691 वोट मिलीं हैं। भाजपा के राघव लखनपाल को 2423 वोट मिले हैं। बसपा को 660 मत प्राप्त हुए हैं।

Hamirpur election result: हमीरपुर सीट पर भाजपा की बढ़त

हमीरपुर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रथम चक्र में 77 वोटों से आगे चल रही है।

 

भाजपा-3605

 

सपा-3528

सुल्तानपुर से मेनका गांधी आगे चल रही हैं।

Saharanpur seat election result: इमरान मसूद आगे

सहारनपुर से गठबंधन के इमरान मसूद आगे चल रहे हैं।

Firozabad Lok Sabha Seat election result: सपा आगे

फिरोजाबाद लोकसभा सीट की मतगणना में प्रथम राउंड में सपा के अक्षय यादव ने बढ़त बना रखी है। सपा 1345 से आगे चल रही है। बांदा में करीब 30 मिनट देरी से काउंटिंग शुरू हुई।

Bansgaon election result: बांसगांव से भाजपा आगे

बांसगांव से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कमलेश पासवान आगे चल रहे हैं। चौरी-चौरा विधानसभा के पोस्टल बैलेट और चौरीचौरा ईवीएम गणना में रुझान सामने आए हैं।

Rae Bareilly election result: रायबरेली से राहुल गांधी आगे

पोस्टल बैलेट की गिनती में यूपी की रायबरेली सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी आगे चल रहे हैं।

Bulandshahr lok sabha election: बुलंदशहर सीट पर भाजपा की बढ़त

बुलंदशहर लोकसभा सीट से भाजपा ने बढ़त बना ली है। भाजपा के भोला सिंह 3044 वोटों से आगे चल रहे हैं।

 

भोला सिंह (भाजपा) : 4969

 

शिवराम ( कोंग्रेस ) :  1925

 

गिरीश चंद जाटव ( बीजेपी) : 548

up lok sabha election: सपा ने कई सीटों पर बनाई बढ़त

शुरुआती रुझानों में एनडीए की बड़ी बढ़त बरकरार है। 42 सीटों पर एनडीए आगे है। इंडिया को 16 सीटें मिलती दिख रही हैं। गाजीपुर सीट से अफजाल अंसारी आगे चल रहे हैं। बदायूं सीट से आदित्य यादव ने बढ़त बना रखी है। पीलीभीत सीट से सपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। जौनपुर सीट पर सपा आगे है।

पोस्टल बैलेट मतों की गणना

लखीमपुर खीरी जिले राजापुर मंडी में खीरी और धौरहरा सीट पर सुबह आठ बजे से पोस्टल बैलेट मतों की गणना शुरू हो गई।

10 टेबल में पोस्टल बैलेट की गणना जारी

शाहजहांपुर में सुबह आठ बजे से पोस्टल बैलेट की गणना जारी है। पहला चक्र साढ़े नौ बजे तक पूरा होने की संभावना है। 456 कार्मिक लोकसभा और 19 कार्मिक ददरौल विधानसभा उपचुनाव के मतों की गिनती में लगे हुए हैं। लोकसभा चुनाव की मतगणना के लिए 84 टेबल लगाई गईं हैं। 18 टेबल रिजर्व हैं।

About GE-Live

Check Also

मैनपुरी के सुल्तानगंज में रामलीला का भूमि पूजन, किसानों और युवाओं के लिए लगेगी खास प्रदर्शनी

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के सुल्तानगंज कस्बे में प्राचीन रामलीला आयोजन की तैयारियां …