Breaking News

अलीगढ़ में ट्रैफिक का हाल बेहाल, SSP की सख्त कार्रवाई: 4 अधिकारी सस्पेंड

अलीगढ़ में सड़कों पर जाम और बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर SSP नीरज कुमार जादौन ने कड़ी कार्रवाई की। अचानक सारसौल चौराहे का निरीक्षण करने पहुंचे SSP ने देखा कि रोडवेज बसें बीच सड़क पर खड़ी होकर यात्री भर रही थीं, जिससे भीषण जाम लग गया। मौके पर तैनात पुलिसकर्मी जाम नियंत्रित करने के बजाय आपस में गपशप में व्यस्त थे।

लापरवाही और खराब पर्यवेक्षण के चलते ट्रैफिक इंस्पेक्टर कमलेश कुमार समेत चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। SSP ने कहा कि किसी वीवीआईपी मूवमेंट पर पुलिस सक्रिय दिखाई देती है, लेकिन आम लोगों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जाता। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

साथ ही, कोर्ट से संबंधित कार्यों में लापरवाही के कारण खैर थाने के दरोगा प्रमोद कुमार वशिष्ठ और पुलिस कार्यालय की आंकिक शाखा में तैनात उर्दू अनुवादक कदीर अहमद को भी निलंबित किया गया। दरोगा पर आरोप था कि कोर्ट की मांग के अनुसार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड समय पर उपलब्ध नहीं कराया गया, जबकि कदीर अहमद ने पुलिस बल के वेतन विवरण में देरी की।

नगर निगम की सड़क खुदाई और पुलिस की सुस्ती ने शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी थीं। SSP की इस सख्त कार्रवाई के बाद अब विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और अधिकारियों में सक्रियता देखने को मिल रही है।

About GE-Live

Check Also

मैनपुरी के सुल्तानगंज में रामलीला का भूमि पूजन, किसानों और युवाओं के लिए लगेगी खास प्रदर्शनी

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के सुल्तानगंज कस्बे में प्राचीन रामलीला आयोजन की तैयारियां …