Breaking News

मेरठ में आज हल्की बारिश के आसार: तापमान पहुंच सकता है 32 डिग्री तक, उमस से नहीं मिलेगी राहत – Meerut News

मेरठ में आज मौसम विभाग ने हल्की बारिश के साथ आंधी और बिजली की संभावना जताई है। अनुमान है कि आज न्यूनतम 9 मिलीमीटर बारिश हो सकती है। तापमान की बात करें तो अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, हवाएं भी तेज गति से चल सकती हैं।

कल का मौसम रहा उमसभरा

बीते दिन, 22 जुलाई को मेरठ में मौसम उमसभरा रहा। दाेपहर 2 बजे तक तेज धूप रही और शाम होते होते बादल छाने लगे। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी का स्तर 70-90% के बीच रहा। हल्की बारिश की वजह से गर्मी से राहत मिली। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यह बारिश मानसूनी गतिविधियों और पश्चिमी विक्षोभ के संयुक्त प्रभाव के कारण हुई।

जुलाई के अंत तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मेरठ सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज मानसून और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण बदल रहा है। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यू.पी. शाही के अनुसार, जुलाई के अंत तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान की स्थिति बनी रह सकती है। वैज्ञानिकों ने बताया कि बारिश की कमी का कारण इस बार मानसून की कमजोर गतिविधियां और उच्च दबाव क्षेत्र का प्रभाव रहा है, जिसके चलते कुछ दिनों में बारिश अपेक्षाकृत कम हुई।

अगले पांच दिनों तक मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में धूप, उमस और हल्की से भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 24 और 25 जुलाई को भारी बारिश की संभावना जताई गई है, खासकर तराई क्षेत्रों में। सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर और रामपुर जैसे जिलों में भी बारिश का असर देखने को मिलेगा। तापमान 30-34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि आर्द्रता 80-90% तक रहने की संभावना है।

About GE-Live

Check Also

यूपी में 8 नदियां उफान पर, 17 जिलों में बारिश का अलर्ट; कई इलाकों में बाढ़ से हालात बिगड़े

उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ का असर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। …