Breaking News

आज पदयात्रा में शामिल होंगे डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष: सदर बाजार शिव चौक सहित कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा, प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता – Meerut News

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी आज मेरठ दौरे पर रहेंगे। दोनों नेता यहां सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर सदर बाजार शिव चौक से निकलने वाली पदयात्रा समेत कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

उपमुख्यमंत्री का कार्यक्रम:
लखनऊ स्थित उपमुख्यमंत्री कार्यालय से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, बृजेश पाठक सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक गाजियाबाद में बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2:15 बजे मेरठ पहुंचकर सदर बाजार शिव चौक से सरदार पटेल जयंती पर आयोजित पदयात्रा में भाग लेंगे।
इसके बाद वे बेगमपुल रोड के मुख्य बाजार स्थित वैरायटी स्टोर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4:30 बजे डी ब्लॉक शास्त्री नगर स्थित बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित 23वें अखिल भारतीय विज्ञान मेले में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रमों के समापन के बाद वे शाम 7 बजे हिंडन एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

भूपेंद्र चौधरी का कार्यक्रम:
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी भूपेंद्र चौधरी भी गाजियाबाद के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सड़क मार्ग से मेरठ पहुंचेंगे। दोपहर 1 बजे वे बागपत रोड स्थित पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
इसके बाद दोपहर 2 से 3 बजे तक मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर बैठक को संबोधित करेंगे। शाम को वे उपमुख्यमंत्री के साथ अन्य कार्यक्रमों में भी मौजूद रहेंगे। दिनभर के कार्यक्रमों के बाद भूपेंद्र चौधरी एक्सप्रेसवे के रास्ते यूपी भवन के लिए रवाना होकर विश्राम करेंगे।

About GE-Live

Check Also

सहारनपुर में PNB खाताधारक से 95 हजार की साइबर ठगी, बिना अनुमति खाते से हुआ ऑनलाइन ट्रांजेक्शन

सहारनपुर: नकुड़ क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एक ग्राहक के बैंक खाते से …