Breaking News

आज सीएम योगी अमर उजाला के मंच पर मेधावियों का सम्मान करेंगे और विद्यार्थियों उनसे प्रश्न भी पूछेंगे।

 

अमर उजाला की ओर से आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों को सम्मानित करेंगे। गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने वाले समारोह में यूपी बोर्ड, संस्कृत शिक्षा परिषद, सीबीएसई और सीआईएससीई के टॉपर शामिल होंगे। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री इन मेधावियों के साथ संवाद भी करेंगे। इसमें मेधावियों को मुख्यमंत्री से सवाल पूछने का मौका मिलेगा।

सम्मान समारोह में यूपी बोर्ड हाईस्कूल के 17, इंटरमीडिएट के 36, संस्कृत शिक्षा परिषद के हाईस्कूल के 11, इंटरमीडिएट के 11, काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन के हाईस्कूल के 30 और इंटरमीडिएट के 17 तथा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के हाईस्कूल के 26 और इंटरमीडिएट के 22 मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा।

यह समारोह सभी जनपद मुख्यालय पर भी आयोजित होगा। उसमें संबंधित जनपद के पहले छह से 10 स्थान तक के मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। लखनऊ जनपद के 25 मेधावियों का सम्मान राज्य स्तर सम्मान समारोह के साथ ही किया जाएगा। प्रदेश भर में जनपद स्तर पर होने वाले समारोह के दौरान यूपी बोर्ड के छठवें से 10वें स्थान वाले कुल 514 तथा संस्कृत शिक्षा परिषद के जनपद स्तरीय 1201 मेधवियों को सम्मानित किया जाएगा।

 

 

लोकभवन में माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित होगा समारोह

 

अमर उजाला के समारोह से पहले शनिवार सुबह ही लोकभवन में माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में मुख्यमंत्री मेधावियों को एक-एक लाख रुपये, टैबलेट, प्रशस्ति पत्र तथा मेडल प्रदान करेंगे।

 

 

इस दौरान मुख्यमंत्री के हाथों स्कूली बच्चों को दी जाने वाली यूनीफॉर्म, जूता, मोजा, ड्रेस और स्कूल बैग आदि की धनराशि सीधे बच्चों के अभिभावकों के खाते में भेजी जाएगी। विभिन्न स्कूल भवनों का लोकार्पण, 165 उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज के भवनों का लोकार्पण, एनसीईआरटी पैटर्न की पुस्तकों का वितरण, 53 जनपदों में अतिरिक्त कक्षा कक्ष और ऑडिटोरियम का लोकार्पण भी समारोह के दौरान किया जाएगा।

About GE-Live

Check Also

मैनपुरी के सुल्तानगंज में रामलीला का भूमि पूजन, किसानों और युवाओं के लिए लगेगी खास प्रदर्शनी

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के सुल्तानगंज कस्बे में प्राचीन रामलीला आयोजन की तैयारियां …