Breaking News

IPL Points Table में हुआ भयंकर चेंज इस टीम को भी,गुजरात टाइटंस के साथ हुआ नुक्सान

IPL 2024 Points Table : आईपीएल 2024 में गुरुवार को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच एक रोचक मुकाबला खेला गया। शुभमन गिल की कप्तानी वाली जीटी को जहां हार मिली, वहीं शिखर धवन की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने बाजी मार ली। इस मैच के बाद आईपीएल की अंक तालिका में बदलाव हो गया है। हालांकि जीत के बाद भी पंजाब टॉप 4 में नहीं आ पाई है। वहीं गुजरात के साथ ही सनराइसर्ज हैदराबाद को भी एक स्थान का नुकसान हो गया है।

आईपीएल में अब तक सारे मैच जीतकर केकेआर की टीम टॉप पर 

आईपीएल 2024 प्वाइंट्स टेबल में केकेआर की टीम इस वक्त टॉप पर है। टीम ने अब तक तीन मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है। टीम का नेट रन रेट भी काफी अच्छा चल रहा है। वहीं दूसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स है। आरआर ने भी तीन के तीन मैच अब तक जीते हैं। सीएसके की टीम अब नंबर चार पर है। उसने तीन में से दो मैच जीते हैं और उसके पास चार अंक हैं। एलएसजी का चौथे स्थान पर कब्जा बना हुआ है। टीम ने तीन में से दो मैच जीते हैं, वहीं एक में उसे हार मिली है।

गुजरात टाइटंस को नुकसान, पंजाब किंग्स को फायदा 

गुजरात टाइटंस को हराने के बाद पंजाब किंग्स की टीम अब पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। टीम ने चार में से दो मैच जीते हैं, वहीं दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है। गुरुवार का मैच हारने के बाद अब गुजरात की टीम नंबर 6 पर पहुंच गई है। टीम ने चार में से दो मैच जीते हैं और दो में उसे हार मिली है। टीम को पहले से नुकसान हुआ है। इसके साथ ही सनराइसर्ज को भी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। टीम अब तक तीन में से एक ही मैच जीत पाई है और उसके पास केवल दो ही अंक हैं।

मुंबई इंडियंस का नहीं खुला खाता 

इस बीच आरसीबी की टीम एक मैच जीतकर और दो अंक लेकर आठवें स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स की भी हालत पतली है। टीम ने चार में से एक ही मैच जीता है। इस वक्त टीम का नेट रन रेट भी काफी गिरा हुआ है। प्वाइंट्स टेबल में केवल मुंबई इंडियंस ही ऐसी टीम है, जो तीन में से एक भी मैच जीत नहीं पाई है और अपना खाता खुलने का इंतजार कर रही है। देखना होगा कि टीम का खाता कब खुलता है।

About GE-Live

Check Also

यशस्वी जायसवाल रणजी टीम से बाहर, KKR के अंगकृष रघुवंशी को मिला मौका; मुंबई के स्क्वॉड में दो बदलाव

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के आगामी मुकाबले से पहले मुंबई की टीम में बदलाव किए गए …