वाराणसी में आज सुबह मौसम साफ है और हवा बिल्कुल शांत है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शहर में सुबह का AQI 103 रहा।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने से आज शाम से वाराणसी में तेज हवा और बूंदाबादी की संभावना है। यह विक्षोभ बीते कुछ दिनों में सबसे शक्तिशाली माना जा रहा है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 24 जनवरी तक पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है।
ठंड के मौसम में दिल और दिमाग के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बीएचयू अस्पताल में हृदय रोग विभाग की ओपीडी में हर सप्ताह 100 नए मरीज आते हैं, जिनमें हर तीसरे की उम्र 40 साल से कम है। न्यूरोलॉजी विभाग में ब्रेन स्ट्रोक के 120 नए मरीज देखे जा रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार ठंड के चार महीनों में नसों में खून का प्रवाह धीमा होने के कारण दिल और दिमाग से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
सावधानियां:
-
सुबह 7 बजे तक बाहर टहलने से बचें।
-
व्यायाम घर में या योग करें।
-
यदि पहले से बीपी या शुगर की समस्या है, तो सतर्क रहें।
-
शरीर को गर्म कपड़ों से ढककर रखें।
ट्रेन परिचालन स्थिति:
-
हमसफ़र एक्सप्रेस – 1 घंटे विलंब
-
बनारस एक्सप्रेस – 1 घंटे विलंब
-
दानपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस – 1 घंटे 10 मिनट विलंब
-
वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस (बहराइच-वाराणसी) – रद्द
Global Express Live