Breaking News

नीलगाय के बचे को अजगर से बचाने के लिए ग्रामीणों ने की कड़ी मेहनत, वन विभाग की टीम रेस्क्यू में जुटी।

 

अमेठी में धान की खेत में विशालकाय अजगर दिखने से हड़कंप मच गया। सुबह ग्रामीण जब अपने खेतों की तरफ गए तो एक अजगर नीलगाय के बच्चे को अपना निवाला बनाने की कोशिश कर रहा था। ग्रामीणों ने किसी तरफ नीलगाय के बच्चे को अजगर के चंगुल से छुड़ाया और वन विभाग को सूच

.

दरअसल, ये पूरा मामला जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेतारपुर गांव का है। जहां आज सुबह ग्रामीण अपने खेतों की तरफ गए थे। तभी धान के खेत मे एक विशालकाय अजगर एक नीलगाय के बच्चे को अपना निवाला बनाने की कोशिश में जुटा था।अजगर पर नजर पड़ते ही ग्रामीण ने चिल्लाना शुरू कर दिया, जिसके बाद लाठी डंडो से लैस होकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

वन विभाग की टीम अजगर का रेस्क्यू करने में जुटी कड़ी मशक्कत के बाद अजगर के चंगुल से नीलगाय के बच्चें को छुड़ाया। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग को दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर का रेस्क्यू करने का प्रयास कर रही है। अजगर को पकड़ने के बाद उसे जंगल मे ले जाकर छोड़ा जायेगा।

About GE-Live

Check Also

अयोध्या में आंधी-तूफान से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, 50 हजार से ज्यादा लोग रातभर अंधेरे में

Ayodhya में आए तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। शहर से …