Breaking News

व्हाइट हाउस के पास फायरिंग की घटना, हथियार लहराने वाले शख्स को सीक्रेट सर्विस ने किया ढेर।

वाशिंगटन:  व्हाइट हाउस के पास हथियार लहरा रहे एक शख्स को सीक्रेट सर्विस के कर्मचारियों ने गोली मार दी। अधिकारियों के अनुसार, रविवार सुबह एक हथियारबंद व्यक्ति को व्हाइट हाउस के पास गोली मार दी गई, जिसके बारे में माना जा रहा है कि वह इंडियाना से यात्रा कर रहा था।

घटना के समय फ्लोरिडा में थे डोनाल्ड ट्रंप

सीक्रेट सर्विस के बयान के अनुसार, आधी रात के आसपास व्हाइट हाउस के पास हुई गोलीबारी में (हथियारबंद व्यक्ति के अलावा) कोई और घायल नहीं हुआ। गोलीबारी की घटना के समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्लोरिडा में थे। सीक्रेट सर्विस को स्थानीय पुलिस से एक कथित ‘‘आत्मघाती व्यक्ति’’ के बारे में सूचना मिली, जो इंडियाना से यात्रा कर रहा था। बाद में खुफिया सेवा के कर्मियों ने व्हाइट हाउस के पास उस व्यक्ति की कार और उसके विवरण से मेल खाते एक व्यक्ति को पाया।

घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया

सीक्रेट सर्विस ने एक बयान में कहा, ‘‘जैसे ही अधिकारी पास आए, व्यक्ति ने बंदूक तानी और मुठभेड़ शुरू हो गयी। उस दौरान हमारे कर्मियों ने गोलियां चलाईं।’’ बयान में कहा गया कि उस व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, घायल व्यक्ति की हालत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

About GE-Live

Check Also

हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर तनाव: कतर की अपील—‘दबाव का हथियार न बने अहम समुद्री मार्ग’

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच कतर ने खाड़ी देशों की बैठक में अहम …