Breaking News

मेरठ में अगले 5 दिनों तक बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने तेज आंधी को लेकर जारी किया अलर्ट – मेरठ समाचार

 

मेरठ और आसपास के जिलों में शनिवार से एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले पांच दिनों तक मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है।

राजकीय मौसम विभाग पर शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 73 एवं न्यूनतम आर्द्रता 49 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की रफ्तार 8 किमी प्रति घंटा रही।

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार मौसम में बदलाव फिर से होगा। उत्तर पश्चिम भारत में चक्रवाती परिसंचरण के कारण अगले 5 दिन 28 मई तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में कुछ स्थानों पर तेज हवा और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, शुक्रवार को गर्मी और उमस से लोगों का बुरा हाल रहा।

About GE-Live

Check Also

यूपी में 8 नदियां उफान पर, 17 जिलों में बारिश का अलर्ट; कई इलाकों में बाढ़ से हालात बिगड़े

उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ का असर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। …