Breaking News

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर लखनऊ में दिखा: अगले दो दिनों तक तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री कम रहेगा; सर्द हवाओं ने गलन बढ़ाई – लखनऊ समाचार।

 

लखनऊ में सर्द हवाओं की वजह से ठंड का असर बढ़ रहा है। शनिवार सुबह गलन ज्यादा रही। मौसम साफ है लेकिन तेज हवाओं ने मॉर्निंग वॉकर्स को परेशान किया। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर साफ देखा जा रहा है।

.

बर्फबारी और उत्तर भारत कई जगहों पर ओले पड़ने से तापमान लगातार सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा। आज दिन में मौसम साफ रहेगा, तेज धूप निकलेगी।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 24 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। 24 घंटे लगातार तेज हवाओं का असर भी बना रहेगा।

 

सामान्य से चार डिग्री नीचे पहुंचा तापमान लखनऊ में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे दर्ज किया गया। इस दौरान न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान की तुलना में 0.5 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 94 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 18 फीसदी दर्ज की गई।

सामान्य से कम रहेगा तापमान मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक आने वाले दो दिनों तक तापमान सामान्य से तीन-चार डिग्री कम दर्ज किया जाएगा। इसके बाद फिर से मौसम में बदलाव शुरू होगा।

उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र में पाला पड़ने की भी संभावना है। इन क्षेत्रों में गलन की स्थिति भी बनी रहेगी। वही लखनऊ में आने वाले कुछ दिनों तक अब कोहरे और धुंध का असर भी देखने को मिलेगा।

About GE-Live

Check Also

मैनपुरी के सुल्तानगंज में रामलीला का भूमि पूजन, किसानों और युवाओं के लिए लगेगी खास प्रदर्शनी

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के सुल्तानगंज कस्बे में प्राचीन रामलीला आयोजन की तैयारियां …