Breaking News

T20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 में टीम नहीं पहुंची, इस खिलाड़ी ने कप्तानी छोड़ दी

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कुछ नई टीमों ने टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार हिस्सा लिया जिसमें एक युगांडा की टीम भी शामिल थी। ग्रुप स्टेज में युगांडा को सी ग्रुप में जगह मिली थी, जिसमें उसके अलावा संयुक्त मेजबान देश वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड और पापुआ न्यू गिनी की टीम थी। युगांडा की टीम ने 4 मैचों में खेलते हुए सिर्फ एक में जीत दर्ज की और इसके चलते वह सुपर 8 के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके। वहीं अब इस टूर्नामेंट में टीम की कप्तानी का जिम्मा संभालने वाले 32 साल लेग स्पिन खिलाड़ी ब्रायन मसाबा ने अपने पद को छोड़ने का एलान कर दिया है।

अपने देश की कप्तानी करने पर मुझे गर्व है

युगांडा क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए ब्रायन मसाबा ने एक वीडियो में अपने कप्तानी छोड़ने के फैसले की जानकारी देने के साथ कहा कि ये एक ऐसा फैसला था जिसको लेकर मैं पिछले काफी समय से सोच रहा था। ये मेरे जीवन का सबसे गर्व का पल है जिसमें मुझे ना सिर्फ वर्ल्ड कप में अपने देश के लिए कप्तानी का करने मौका मिला बल्कि पिछले 5 सालों से मैं इस जिम्मेदारी को निभा रहा हूं। इस जिम्मेदारी के चलते मैंने लीडर के तौर पर काफी कुछ सीखा भी जो मेरे आने वाले जीवन में भी काफी अहम रहने वाला है।

अपने प्रदर्शन से अधिक प्रभावित नहीं कर सकी युगांडा की टीम

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में युगांडा टीम के प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो वह अधिक प्रभावशाली नहीं रहा, जिसमें अफगानिस्तान के खिलाफ जहां उन्हें 125 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा तो वहीं वेस्टइंडीज से 134 जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 9 विकेट से मैच को गंवाया। पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ जरूर युगांडा की टीम 3 विकेट से मुकाबले को जीतने में कामयाब हो सकी जो उनकी टी20 वर्ल्ड कप में भी पहली जीत है। वहीं ब्रायन मसाबा के करियर को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 61 टी20 मैचों में 16.57 के औसत से अब तक 23 विकेट हासिल किए हैं।

 

About GE-Live

Check Also

यशस्वी जायसवाल रणजी टीम से बाहर, KKR के अंगकृष रघुवंशी को मिला मौका; मुंबई के स्क्वॉड में दो बदलाव

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के आगामी मुकाबले से पहले मुंबई की टीम में बदलाव किए गए …