Breaking News

फीस रेगुलेशन बिल की मांग को लेकर छात्र-कांवड़ यात्रा संग धरना प्रदर्शन: लखनऊ के इको गार्डन में 6 दिनों से जारी आंदोलन, बारिश में भी डटे हैं राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ता – Gonda News

 

उत्तर प्रदेश के गोंडा समेत पूरे राज्य में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ता लगातार संघर्षरत हैं। कार्यकर्ता पिछले 6 दिनों से छात्र कांवड़ यात्रा लेकर लखनऊ के इको गार्डन में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

 

लगातार हो रही बरसात के बावजूद प्रदर्शनकारियों का जोश कम नहीं हुआ है। उनकी मुख्य मांग है कि उत्तर प्रदेश सरकार 11 अगस्त से शुरू होने वाले मानसून सत्र में फीस रेगुलेशन बिल लाए, जिससे प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लग सके।

राष्ट्रीय छात्र पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडेय ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा, “हम 6 दिनों से यहां धरना दे रहे हैं। अभी तक कोई अधिकारी हमारी बात सुनने नहीं आया है। दो दिन पहले हमने खून से मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा है, लेकिन उन्होंने भी हमारी बात का संज्ञान नहीं लिया है।” पांडेय ने आगे बताया कि प्राइवेट स्कूलों की मनमानी से अभिभावकों और बच्चों दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अधिक फीस, महंगी किताबें और कॉपियां होने के कारण गरीब परिवार के बच्चे अच्छे स्कूलों में शिक्षा प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने दृढ़ संकल्प व्यक्त किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी और मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं होगी, तब तक वे अपना धरना जारी रखेंगे। तेज बारिश और आंधी के बावजूद वे पेड़ों के नीचे बैठकर अपना प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं।

 

About GE-Live

Check Also

मैनपुरी के सुल्तानगंज में रामलीला का भूमि पूजन, किसानों और युवाओं के लिए लगेगी खास प्रदर्शनी

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के सुल्तानगंज कस्बे में प्राचीन रामलीला आयोजन की तैयारियां …