Breaking News

आगरा में साल की आखिरी सुबह कंपकंपाती ठंड और कोहरा, न्यू ईयर पार्टी के लिए निकलते समय बरतें सावधानी, शाम को फिर छा सकता है घना कोहरा | Agra News

 

2025 की आखिरी सुबह यानि बुधवार सुबह आगरा में भयंकर ठंड रही। शीतलहर और ओस की बूंदों ने गलन बढ़ा दी। वहीं, कोहरे ने ट्रेनें का टाइम टेबल पटरी से उतार दिया। कोहरे की वजह से एक्सप्रेसवे और हाईवे पर विजिबिलिटी कम होने की वजह से चलना मुश्किल हो गया।

.

मौसम विभाग ने 31 दिसंबर की शाम को घने कोहरे को लेकर अलर्ट किया है। ऐसे में यदि आप न्यू ईयर की पार्टी के लिए बाहर निकल रहे हैं तो संभल कर निकलिए। बता दें, पिछले 3 सालों में इन दिनों इस साल सबसे ठंडी रातें हैं।

देखिये पिछले 3 सालों में 30 दिसंबर को क्या रही तापमान की स्थिति…

वर्ष अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
2025 21.1 °C 9.3 °C
2024 19.0 °C 10.3 °C
2023 17.6 °C 10.4 °C

आगरा में ठंड से बचने के लिए आग के पास बैठे लोग।

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

आगरा में दिसंबर में तापमान में काफी उतार-चढ़ाव रहा है। किसी दिन रात का तापमान कम हो जाता है तो किसी दिन, दिन के तापमान में कमी आ जाती है। ऐसे में कभी रात तो कभी दिन में ठंड बढ़ रही है। 29 दिसंबर की अपेक्षा 30 दिसंबर को अधिकतम तापमान में जहां बढ़ोत्तरी हुई वहीं, न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर भी घना कोहरा रहा।

पिछले दिनों तापमान की स्थिति

डेट अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
30 दिसंबर 21.1 °C 9.3 °C
29 दिसंबर 17.2 °C 11 °C
28 दिसंबर 18.6 °C 9.7 °C
27 दिसंबर 20.8 °C 7.1 °C
26 दिसंबर 22.3 °C 7.4 °C
25 दिसंबर 22.7 °C 7.6 °C
24 दिसंबर 20.8 °C 10.8 °C
23 दिसंबर 25.8 °C 7.3 °C
22 दिसंबर 18.0 °C 11.5 °C
21 दिसंबर 16.5 °C 9.9 °C
20 दिसंबर 16.6 °C 8.7 °C

पूर्वानुमान: तापमान में होगी गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार, 31 दिसंबर को दिनभर हल्का कोहरा छाया रह सकता है। कुछ समय के लिए हल्की धूप निकलने की संभावना है। वहीं, शाम को एक बार फिर से कोहरा परेशान कर सकता है। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आ सकती है। 1 जनवरी को सुबह कोहरा या धुंध रहेगी।

साल के आखिरी सुबह आगरा में घना कोहरा रहा।

ये रह सकती है तापमान की स्थिति

डेट अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
31 दिसंबर 18 °C 8 °C
1 जनवरी 20 °C 9 °C
2 जनवरी 18 °C 8 °C
3 जनवरी 18 °C 9 °C
4 जनवरी 19 °C 9 °C

About GE-Live

Check Also

अयोध्या में आंधी-तूफान से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, 50 हजार से ज्यादा लोग रातभर अंधेरे में

Ayodhya में आए तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। शहर से …