Breaking News

सात्विक और चिराग ने बैडमिंटन में रचा इतिहास, क्वार्टर फाइनल में पहुंचे।

Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty: सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी की जोड़ी पेरिस ओलंपिक 2024 में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इन दोनों से ही भारतवासियों को मेडल की उम्मीद है। इन दोनों ने ही अपना पहला मुकाबला जीता था। फिर उनका मैच जर्मनी के मार्क लैम्सफस और मार्विन सेडेल था। लैम्सफस की चोट के कारण जर्मनी की जोड़ी पीछे हट गई। इसके बाद मैच रद्द कर दिया गया।

इस वजह से मिली क्वार्टर फाइनल में एंट्री

सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने 40वीं रैंकिंग वाले लुकास कोरवी और फ्रांस के रोनन लाबार  के खिलाफ जीत दर्ज की थी। इसके बाद कोरवी और लाबार की जोड़ी को इंडोनेशिया के मुहम्मद रियान अर्दियांतो और फजर अल्फियान ने हराया है। इंडोनेशिया की जोड़ी के आगे फ्रांस की डबल्स जोड़ी टिक नहीं पाई और मुकाबला हार गई। इससे दो हार के बाद फ्रांस की जोड़ी बाहर हो गई है और चिराग-सात्विक को क्वार्टर फाइनल में जगह मिल गई है।

इंडोनेशिया की जोड़ी से होगा अगला मुकाबला

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार जोड़ी ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन डबल्स जोड़ी बन गई। सात्विक और चिराग का ग्रुप में अभी एक मैच बचा हुआ है। जो वह इंडोनेशिया के मुहम्मद रियान अर्दियांतो और फजर अल्फियान की जोड़ी से होगा। इस मैच में जीत दर्ज करके सात्विक और चिराग क्वार्टर फाइनल की बढ़िया तैयारी करना चाहेंगे।

सात्विक और चिराग ने साल 2022 की शुरुआत में ही इंडिया ओपन का खिताब जीता था। वह थॉमस कप जीतने वाली विनिंग टीम का भी हिस्सा रहे हैं। उन्होंने भारत को थॉमस दिलाने में अहम योगदान दिया था। दोनों ही खिलाड़ी लंबे और ताकतवर हैं और दुनिया के किसी भी विरोधी प्लेयर को हराने की ताकत रखते हैं। सात्विक अपने बैक-कोर्ट गेम के लिए जाने जाते हैं, तो दूसरी तरफ चिराग गेम को अच्छी तरह से संभालते हैं। दोनों के पास कभी हार ना मानने वाला जज्बा है, जो उन्हें मुश्किल परिस्थियों से निकाल लेता है। पिछले कुछ समय से दोनों ही खिलाड़ी अच्छा कर रहे हैं। इन दोनों ही प्लेयर्स से भारत को गोल्ड मेडल की उम्मीदें हैं।

About GE-Live

Check Also

PBKS vs RR मैच में बड़ा हादसा, स्टैंड में बैठे दर्शक को गेंद लगी, चेहरे से बहने लगा खून

Indian Premier League के एक मुकाबले के दौरान बड़ा हादसा सामने आया, जब स्टेडियम में …