Breaking News

सहारनपुर पुलिस ने पकड़े दो पेड़ चोर: सरकारी पेड़ों को काटकर करते थे बिक्री, क्षेत्र में पेड़ चोरी की बढ़ती शिकायतों के बाद कार्रवाई – सहारनपुर समाचार।

 

पुलिस द्वारा अरेस्ट किए गए पेड़ चोर।

सहारनपुर पुलिस ने सरकारी पेड़ों को काटकर बेचने वाले दो चोरों को अरेस्ट किया। जबकि 5 साथी फरार है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। आरोपी सरकारी और लोगों के निजी पेड़ काटकर बेच देते थे। जिस कारण आसपास के गांव के लोग परेशान थे। मामला थाना गागलहेड़ी क्षेत्र का ह

.

थाना गागलहेड़ी इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि 10 दिसंबर को गांव चौरा खुर्द के रहने वाले विकास कुमार पुत्र राजकुमार ने थाने में आकर लिखित शिकायत दी थी। अज्ञात चोरों ने चारागृह से सरकारी पेड़ों को काट चोरी कर ले गए है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। चोरों की तलाश में पुलिस लग गई।

पुलिस के अनुसार, चोरों की तलाश के लिए सीसीसीटी फुटेज भी खंगाले गए। पुलिस ने दो चोर नवाब उर्फ शहजाद और एहकाम को अरेस्ट किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो अपनी तीन 5 ओर साथियों के साथ मिलकर जंगल में खड़े पेड़ों को काटकर चोरी कर लेते थे। ये घटनाएं कई जगह कर चुके हैं। 10 दिन पहले गांव चौरादेव चरागाह, एक माह पहले गांव सलेमपुर गाडा के कब्रिस्तान से पेड़ काटे थे। जिन्हें बेचकर आपस में बांट लिए है और सभी पैसे खर्च हो चुके हैं।

About GE-Live

Check Also

मैनपुरी के सुल्तानगंज में रामलीला का भूमि पूजन, किसानों और युवाओं के लिए लगेगी खास प्रदर्शनी

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के सुल्तानगंज कस्बे में प्राचीन रामलीला आयोजन की तैयारियां …