Breaking News

Rohit ने बड़ा निर्णय लिया, सिराज की जगह छीन लिया और इस खिलाड़ी को T20 वर्ल्ड कप में डेब्यू का मौका दिया

India vs Afghanistan Super-8: रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रही है। भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में लगातार तीन मैच जीतकर सुपर-8 में जगह पक्की की है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 राउंड में इस समय भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। कप्तान रोहित ने टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है।

कुलदीप यादव को मिला चांस

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में एक फेरबदल हुआ है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया है। उनकी जगह कुलदीप यादव को चांस मिला है। कुलदीप यादव ने टी20 वर्ल्ड कप में अपना डेब्यू किया है। इससे पहले उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में एक भी मैच नहीं खेला था। कुलदीप दमदार गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं और काफी किफायती भी साबित होते हैं।

T20I करियर में हासिल किए इतने मैच

बारबाडोस की पिच स्पिनर्स की मददगार होती है। इसी वजह से कुलदीप को मौका मिला है। कुलदीप ने भारत के लिए T20I मैच में साल 2017 में डेब्यू किया था। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 35 T20I मैच में 59 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने T20I के करियर में दो बार 5 विकेट हॉल हासिल किए हैं।

T20I में नहीं अफगानिस्तान से नहीं हारा है भारत

भारतीय टीम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में आज तक अफगानिस्तानी टीम के खिलाफ एक भी मैच नहीं हारी है। भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 इंटरनेशनल मैच में कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 7 मैच भारत ने जीते हैं और एक मुकाबला टाई रहा है।

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के लिए भारत की Playing 11: 

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

 

About GE-Live

Check Also

यशस्वी जायसवाल रणजी टीम से बाहर, KKR के अंगकृष रघुवंशी को मिला मौका; मुंबई के स्क्वॉड में दो बदलाव

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के आगामी मुकाबले से पहले मुंबई की टीम में बदलाव किए गए …