Breaking News

कोहरे से मिली राहत, लेकिन ठंड का असर जारी: न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस, लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए – भदोही (संत रविदास नगर) न्यूज़

बुधवार को कोहरे से कुछ राहत मिली, लेकिन सर्द हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड जारी रही। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

 

ठंड से बचाव के लिए लोग ऊनी कपड़ों में लिपटे रहे और दिनभर अलाव का सहारा लेते दिखे। लगातार पड़ रही ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आमतौर पर सुबह से गुलजार रहने वाली सड़कें सुनसान नजर आईं। सुबह की सैर करने वाले लोगों ने भी अपनी दिनचर्या रोक दी है।

पशुपालक भी अपने जानवरों को ठंड से बचाने के लिए अलाव और अन्य देसी उपायों का सहारा ले रहे हैं। जिलाधिकारी शैलेश कुमार लगातार जिले का दौरा कर रहे हैं और पशुओं के लिए अलाव तथा हरे चारे की व्यवस्था सुनिश्चित कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा, जिसमें कभी कोहरा तो कभी ठंड का असर देखा जाएगा।

 

About GE-Live

Check Also

अयोध्या में आंधी-तूफान से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, 50 हजार से ज्यादा लोग रातभर अंधेरे में

Ayodhya में आए तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। शहर से …