Breaking News

रतनदीप सिंह ने अलीगढ़ मंडल का प्रभारी पदभार संभाला: Aligarh News: बसपा सुप्रीमो मायावती ने उपचुनाव में पार्टी की पूरी सक्रियता दी – Aligarh News

 

अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट में उप चुनाव होने हैं। इसके चलते सभी पार्टियां लगातार अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं। चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी ने भी अपनी सक्रियता दिखाते हुए पदाधिकारियों की नियुक्तियां शुरू कर दी हैं, जिससे चुनाव में बेहतर तरीके स

.

बहुजन समाज पार्टी ने अलीगढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह को अलीगढ़ मंडल का प्रभारी बनाया है। इसके साथ ही उन्हें पूरे मंडल में संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। वहीं हाईकमान से नियुक्ति होने के बाद अलीगढ़ में पार्टी के पदाधिकारियों ने उसका स्वागत किया।

लखनऊ में बैठक के बाद हुई नियुक्ति

मंडल प्रभारी रतनदीप सिंह ने बताया कि पार्टी से जुड़े अहम निर्णय लेने के लिए पूर्व सीएम व पार्टी हार्इकमान मायावती ने लखनऊ स्थित कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें अलीगढ़, आगरा और मेरठ मंडल के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की गई।

उन्होंने बताया कि इसमें अलीगढ़, आगरा व मेरठ मंडल पर मुख्य सेक्टर प्रभारी तैनात किए गए हैं। अलीगढ़ में पूर्व एमएलसी नौशाद अली, आगरा में पूर्व मंत्री राजकुमार गौतम और मेरठ में सूरज सिंह को मुख्य सेक्टर प्रभारी बनाया गया है। ये तीनों पदाधिकारी तीनों मंडलों पर पार्टी का काम देखेंगे।

About GE-Live

Check Also

मैनपुरी के सुल्तानगंज में रामलीला का भूमि पूजन, किसानों और युवाओं के लिए लगेगी खास प्रदर्शनी

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के सुल्तानगंज कस्बे में प्राचीन रामलीला आयोजन की तैयारियां …