Breaking News

राजा रघुवंशी हत्याकांड: पुलिस ने सोनम के गहनों सहित कई अहम सबूत किए बरामद।

 

Raja Raghuvanshi Murder Case: मेघालय पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने रविवार को एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए राजा रघुवंशी की गुम हुई सोने की चेन समेत कई अहम सबूत बरामद किए हैं. इस मामले में शिलांग पुलिस की एसआईटी की जांच मध्य प्रदेश में लगातार जारी है. SIT ने गिरफ्तार प्रॉपर्टी डीलर शिलोंम जेम्स के मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित घर की तलाशी की बाद रतलाम के घर पर भी तलाशी की. वहीं, शिलोंम के एमपी के रतलाम स्थित घर से छापेमारी के दौरान एक बैग जब्त किया.

ईस्ट खासी हिल्स के एसपी ने दिया बयान

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जब्त किए गए गए बैग में सोनम का लेपटॉप सहित गहने बरामद किए गए. ईस्ट खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक (SP) विवेक सेयम ने कहा कि जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दस्तावेज साक्ष्य के तौर पर महत्वपूर्ण हैं और 23 मई की हत्या के मामले में और तथ्य सामने आ सकते हैं.

सेयम ने कहा कि उपनिरीक्षक एंथनी खोंगसिट और करण पचुआ ने SIT का नेतृत्व किया और समन्वित अभियान के दौरान अलकापुरी पुलिस स्टेशन के कर्मियों ने उनका सहयोग किया. SIT ने राजा रघुवंशी की हत्या के पीछे रची गई साजिश का भंडाफोड़ किया.

राजा की हत्या कर वापस किराये के फ्लैट में रहने आया था जेम्स

जेम्स ने इंदौर में जो फ्लैट किराये पर दिया था, उसमें मामले के तीन आरोपियों में से एक विशाल सिंह चौहान रह रहा था, जिसने कथित रूप से सोनम की पति राजा रघुवंशी की हत्या करने में मदद की थी. राजा रघुवंशी की हत्या के बाद आरोपी विशाल चौहान मेघालय से लौटकर उसी फ्लैट में आकर रहने लगा था.

मामले से जुड़े सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप में जेम्स की हुई थी गिरफ्तारी

इस मामले में जेम्स की गिरफ्तारी पहले की गई. उस पर आरोप था कि वह इस केस से जुड़े अहम सबूतों और आपत्तिजनक सामग्री को छिपाने की कोशिश की थी. फ्लैट के मालिक लोकेन्द्र तोमर और सुरक्षा गार्ड बलवीर को भी सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. हालांकि, पुलिस का यह शक तब सही साबित हुआ जब मेघालय की एसआईटी रतलाम में जेम्स के ससुराल पहुंची और वहां नकदी और आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किए.

About GE-Live

Check Also

हैदराबाद हनी ट्रैप केस में बड़ा अपडेट, आरोपी पवन कुमार 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया

हैदराबाद में कथित हनी ट्रैप और जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार 23 वर्षीय कोंडाभट्टुला …