Breaking News

लखनऊ में दोपहर बाद से शुरू हुई बारिश, बादलों ने किया डेरा – उमसभरी गर्मी से मिली राहत, अगले दो दिनों के लिए तेज बारिश का अलर्ट जारी।

लखनऊ में सुबह से ही बादलों ने आसमान घेरा हुआ है। कई इलाकों में रिमझिम बारिश जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कल दोपहर बाद हुई बारिश से उमसभरी गर्मी से राहत मिली है और मौसम सुहावना हो गया है।

बिजली कड़कने के साथ तूफान की आशंका

रविवार को अधिकतम तापमान 32.3°C (सामान्य से 3.6°C कम) और न्यूनतम तापमान 26.8°C (सामान्य से 0.4°C अधिक) दर्ज किया गया, जबकि पिछले 24 घंटों में 16.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ तूफान आ सकता है। पूरे उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर बारिश के साथ बादल गरजेंगे।। पश्चिमी UP में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और पूर्वी UP में कुछ स्थानों पर तेज वर्षा की आशंका है।

लखनऊ में सामान्य से कम बारिश, यूपी में 106 एमएम

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ में सामान्य से कम बारिश हुई। इस दौरान जून में 73.2 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि सामान्य बारिश का औसत 84.2 है। जून 2025 में प्रदेश में औसतन 106.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई, जो सामान्य से 11% अधिक है। पिछले 24-36 घंटों में कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, वहीं कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई। मानसून द्रोणी श्रीगंगानगर से तटीय गांगेय पश्चिम बंगाल तक फैली है।

अगले 24-48 घंटों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के साथ कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की आशंका है। इसके बाद 1 जुलाई के बाद यह बेल्ट दक्षिणी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ सकती है। जून में पूर्वी UP में 92.6 मिमी (सामान्य से 15% कम) और पश्चिमी UP में 125.4 मिमी (सामान्य से 60% अधिक) बारिश हुई, जबकि बिजनौर में सर्वाधिक 235.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।

About GE-Live

Check Also

मैनपुरी के सुल्तानगंज में रामलीला का भूमि पूजन, किसानों और युवाओं के लिए लगेगी खास प्रदर्शनी

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के सुल्तानगंज कस्बे में प्राचीन रामलीला आयोजन की तैयारियां …