Breaking News

घने कोहरे से रेल यातायात प्रभावित: लखनऊ आने-जाने वाली कई ट्रेनें लेट, अमृत भारत एक्सप्रेस 14 घंटे पिछड़ी

उत्तर भारत में पिछले कई दिनों से जारी घने कोहरे का असर रेल सेवाओं पर लगातार बना हुआ है। दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड और बिहार रूट से चलने वाली कई ट्रेनें लखनऊ समेत अन्य प्रमुख स्टेशनों पर देरी से पहुंच रही हैं। मंगलवार को भी कोहरे के कारण दर्जन भर से अधिक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा।

हालांकि सोमवार को मौसम में थोड़ी सुधार के बाद कुछ ट्रेनों की लेटलतीफी में कमी देखने को मिली। बीते दो हफ्तों से 10 से 12 घंटे की देरी से चल रही गोरखधाम एक्सप्रेस सोमवार को करीब साढ़े तीन घंटे की देरी से पहुंची। वहीं तेजस एक्सप्रेस भी दो से तीन घंटे लेट रही।

दिल्ली से लखनऊ आने वाली कैफियात एक्सप्रेस लगभग डेढ़ घंटे, गोरखधाम एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, चंडीगढ़–लखनऊ सुपरफास्ट करीब एक घंटे और बेगमपुरा एक्सप्रेस लगभग दो घंटे की देरी से चली।

मंगलवार को अमृत भारत एक्सप्रेस सबसे ज्यादा लेट
मंगलवार को सबसे ज्यादा असर 15557 अमृत भारत एक्सप्रेस पर पड़ा, जो करीब 14 घंटे की देरी से चली। इसके अलावा कई अन्य ट्रेनें भी एक से छह घंटे तक लेट रहीं।

मंगलवार को लेट चलने वाली प्रमुख ट्रेनें:

  • गोमती एक्सप्रेस – 1 घंटा

  • नौचंडी एक्सप्रेस – 2 घंटे

  • पद्मावत एक्सप्रेस – 2 घंटे 40 मिनट

  • गोरखधाम एक्सप्रेस – ढाई घंटे

  • बाघ एक्सप्रेस – डेढ़ घंटा

  • गरीब नवाज एक्सप्रेस – 3 घंटे

  • लखनऊ मेल – डेढ़ घंटा

  • बेगमपुरा एक्सप्रेस – डेढ़ घंटा

  • दिल्ली–लखनऊ एसी सुपरफास्ट – डेढ़ घंटा

  • देहरादून–हावड़ा सुपरफास्ट – डेढ़ घंटा

  • देहरादून–बनारस एक्सप्रेस – 2 घंटे

  • चंडीगढ़–लखनऊ एक्सप्रेस – ढाई घंटे

  • गरीबरथ एक्सप्रेस – 6 घंटे

  • गंगा–सतलज एक्सप्रेस – 3 घंटे

  • अमृत भारत एक्सप्रेस – 14 घंटे

कोहरे से अभी राहत के आसार नहीं
रेल अधिकारियों के अनुसार सुबह और रात के समय घना कोहरा बने रहने के कारण ट्रेनों की गति नियंत्रित करनी पड़ रही है। मौसम पूरी तरह साफ होने तक कुछ रूटों पर देरी जारी रह सकती है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि सफर से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर प्राप्त करें।

About GE-Live

Check Also

मैनपुरी के सुल्तानगंज में रामलीला का भूमि पूजन, किसानों और युवाओं के लिए लगेगी खास प्रदर्शनी

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के सुल्तानगंज कस्बे में प्राचीन रामलीला आयोजन की तैयारियां …