Breaking News

समय से पहले पहुंची पुष्पक एक्सप्रेस, दूसरे दिन यात्रियों को मिली बड़ी राहत

लखनऊ–मुंबई रूट की पुष्पक एक्सप्रेस के संचालन में दूसरे दिन सुधार देखने को मिला। स्टेशन परिवर्तन के बाद ट्रेन अपने तय समय से करीब 15 मिनट पहले गोमती नगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंच गई। इससे यात्रियों को ठंड में इंतजार नहीं करना पड़ा और व्यवस्थाएं पहले दिन के मुकाबले काफी बेहतर रहीं।

पहले दिन ट्रेन देरी से पहुंची थी, जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी थी। हालांकि दूसरे दिन रेलवे की तैयारियां अधिक सुदृढ़ नजर आईं और ट्रेन समय से पहले ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध रही।

रेलवे के अनुसार, पुष्पक एक्सप्रेस अब रोजाना रात 8 बजकर 45 मिनट पर गोमती नगर स्टेशन से मुंबई के लिए रवाना होती है। स्टेशन बदलने से दूरी जरूर बढ़ी है, लेकिन किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

समय से पहले ट्रेन के पहुंचने से प्लेटफार्म पर अफरा-तफरी नहीं दिखी और यात्रियों को आसानी से चढ़ने का मौका मिला। गोमती नगर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों ने इसे सुविधाजनक बताया, वहीं पुरानी लखनऊ और चारबाग क्षेत्र के कुछ यात्रियों ने स्टेशन दूर होने की परेशानी अब भी बने रहने की बात कही।

About GE-Live

Check Also

अयोध्या में आंधी-तूफान से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, 50 हजार से ज्यादा लोग रातभर अंधेरे में

Ayodhya में आए तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। शहर से …