Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल गांधी को कहा, “देश सहनशील है तो इसकी वजह हिंदू हैं।”

कांग्रेस सांसद व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा कल सदन में हिंदू को लेकर दिए बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नाराजगी जताई है। पीएम मोदी ने आज लोकसभा में कहा कि हिंदू सहनशील है। हमेशा अपनत्व को लेकर जीता है। उन्होंने कहा, ”आज गंभीर साजिश हो रही है। यह कहा गया कि हिंदू हिंसक होते हैं। यह आपका चरित्र और आपकी सोच है। इस देश के हिंदुओं के साथ ऐसे कारनामे हो रहे हैं। यह देश सहनशील है तो इसकी वजह हिंदू हैं।”

‘कांग्रेस ने गढ़ी थी हिंदू आतंकवाद जैसी शब्दावली’

पीएम मोदी ने स्वामी विवेकानंद का जिक्र करते हुए कहा कि पूरी दुनिया ने उनकी बात को माना था। उन्होंने कहा कि 131 साल पहले स्वामी विवेकानन्द जी ने शिकागो में कहा था कि मुझे गर्व है कि मैं उस धर्म से आता हूं जिसने पूरी दुनिया को सहिष्णुता और वैश्विक स्वीकृति सिखाई है। 131 साल पहले हिंदू धर्म के लिए स्वामी विवेकानन्द जी ने अमेरिका के शिकागो में दुनिया के दिग्गजों के सामने कहा था हिंदू सहनशील है, हिंदू अल्पत्व को लेकर जीने वाला समूह है. इसी कारण भारत का लोकतंत्र, भारत की इतनी विविधताएं आज उसी के कारण पनपी है और पनप रही है. गंभीर बात है कि आज हिंदुओं पर झूठा आरोप लगाने की साजिश हो रही है।

पीएम मोदी ने कहा, आज यदि भारत में लोकतंत्र है और सहिष्णुता है तो इसकी वजह है कि देश में हिंदू समाज बहुसंख्यक है। इन लोगों ने तो हिंदू आतंकवाद जैसी शब्दावली भी गढ़ दी थी। कांग्रेस के रवैये को देश की जनता माफ नहीं करेगी।

राहुल गांधी को कहा ‘बालक बुद्धि’

लोकसभा में बोलते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर कई बार बिना नाम लिए हमला बोला। वह राहुल गांधी को बालक बुद्धि कहकर संबोधित करते रहे। पीएम मोदी ने कहा, ”बालक बुद्धि में न बोलने का ठिकाना होता है और न ही बालक बुद्धि में व्यवहार का कोई ठिकाना होता है। जब ये बालक बुद्धि पूरी तरह सवार हो जाती है, तो सदन में किसी के भी गले पड़ जाते हैं। ये बालक बुद्धि अपनी सीमाएं खो देती है, तो सदन के अंदर बैठकर आंखें मारते हैं। इनकी सच्चाई अब पूरा देश समझ गया है। इसलिए आज देश इनसे कह रहा है, ‘तुमसे न हो पाएगा’।”

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

सोमवार को लोकसभा में अपने भाषण के दौरान राहुल गांधी ने हिंदू धर्म को लेकर बड़ी बात कह दी थी, जिसे लेकर हंगामा मच गया था। राहुल ने कहा कि ये जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं, ये हिंदू नहीं हैं, अयोध्या की जनता के मन में बीजेपी ने भय डाला, हिंदू डर नहीं फैला सकता। इसके बाद उन्होंने भगवान शिवजी की तस्वीर लहराई और साथ ही ये कहा कि बीजेपी डर फैला रही है। उनके इतना कहने के बाद पीएम मोदी ने राहुल गांधी को टोका और कहा कि आपने पूरे हिंदू समाज को हिंसक कह दिया है। उसके बाद अमित शाह ने भी तीखी टिप्पणी की और उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।

About GE-Live

Check Also

हैदराबाद हनी ट्रैप केस में बड़ा अपडेट, आरोपी पवन कुमार 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया

हैदराबाद में कथित हनी ट्रैप और जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार 23 वर्षीय कोंडाभट्टुला …