अंबेडकरनगर में आए दिन सूबे के सीएम योगी से लेकर दर्जन भर मंत्रियों का दौरा होता रहता है। विभागीय समीक्षा होती है, लेकिन यहां सब केवल कागजों में मौसम गुलाबी होता है। यहां जनता की उम्मीदें अफसरों के चौखट तक पहुंचकर दम तोड़ रही है। इसकी एक बानगी स्वास्थ्
.
जहां स्वास्थ्य विभाग की मनमानी के कारण रविवार सुबह पोस्टमॉर्टम के लिए आई महिला का शव रात तक पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया। जिससे महिला के परिजन परेशान हैं। परिजनों का कहना है कि वह लोग सुबह 7 बजे से पोस्टमॉर्टम होने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन कोई डॉक्टर नहीं आए।
जलालपुर थाना इलाके के इस्माइलपुर गंजा निवासी 25 वर्षीय गुंजन पत्नी संजय की प्रसव के दौरान 24 अगस्त को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था।
मृतक के परिजनों का कहना है कि महिला का शव 25 अगस्त को सुबह 7 बजे शव पोस्टमॉर्टम आ गया। लेकिन रात 9 बजे तक पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया। मृतक के भतीजे कुलदीप चौहान ने बताया बार-बार कहने के बावजूद पोस्टमॉर्टम के लिए डॉक्टर नहीं आए। एक डॉक्टर आए थे। लेकिन वह भी यह का कर चले गए कि महिला डॉक्टर आएगी तब पोस्टमॉर्टम होगा।
Global Express Live