Breaking News

पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से की बातचीत, रूस-यूक्रेन युद्ध सहित कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से बातचीत की। पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “मेरे मित्र राष्ट्रपति मैक्रों के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई। यूक्रेन और पश्चिम एशिया में संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान के प्रयासों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की हमारी प्रतिबद्धता दोहराई।”

इसी बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बातचीत की पुष्टि की। खास बात यह रही कि उन्होंने हिंदी भाषा में पोस्ट किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी से टेलीफोन पर यूक्रेन युद्ध को लेकर शांतिपूर्ण समाधान पर चर्चा हुई।

फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक आदान-प्रदान को बढ़ाने पर सहमति बनी है। साथ ही उन्होंने लिखा, “हमने यूक्रेन में युद्ध पर अपनी स्थिति पर सहमति जताई, ताकि यूक्रेन और यूरोप की सुरक्षा की मजबूत गारंटी के साथ न्यायपूर्ण और स्थायी शांति की ओर बढ़ा जा सके। व्यापार के मुद्दों पर हम सभी क्षेत्रों में अपने आर्थिक आदान-प्रदान और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर सहमत हुए हैं, यही हमारी संप्रभुता और स्वतंत्रता की कुंजी है।”

उन्होंने आगे कहा कि 2026 में नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एआई इम्पैक्ट समिट की सफलता के लिए दोनों देश मिलकर काम कर रहे हैं। इसके अलावा, 2026 में जी-7 की फ्रांसीसी अध्यक्षता और ब्रिक्स की भारतीय अध्यक्षता की तैयारियों में भी साथ काम करने पर सहमति बनी है।

About GE-Live

Check Also

लाखों फॉलोअर्स के बावजूद क्यों टूट रहे हैं सोशल मीडिया स्टार? शोहरत, दबाव और मानसिक सेहत का कनेक्शन

Social Media & Mental Health: सोशल मीडिया की दुनिया बाहर से जितनी चमकदार दिखाई देती …