Breaking News

वाराणसी कैंट स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर 5 बंद है: Varanasi News: 86 दिन का ब्लॉक, 39 ट्रेनें दूसरे प्लेटफॉर्म से रवाना होंगी –

 

वाराणसी रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का हिस्सा प्लेटफार्म नंबर पांच पर काम शुरू हो गया है। प्लेटफार्म नंबर पांच पर 86 दिन का ब्लॉक लिया गया है। इस प्लेटफार्म से जाने वाली 39 ट्रेनें अन्य प्लेटफॉर्म्स से आएंगी और जाएंगी।

.

शुरू हुई तोड़फोड़
कैंट रेलवे स्टेशन की चौड़ाई कम करने के साथ ही साथ एक नई रेल लाइन बिछाने के काम के लिए एक बार फिर प्लेटफार्म नंबर पांच को बंद कर दिया गया है। रेलवे इस बार प्लेटफार्म की 6 मीटर चौड़ाई काटते हुए नई रेल लाइन बिछाने की कवायद करेगा। इसके अलावा पुरानी रेलवे लाइन का स्लीपर भी बदला जाएगा। इसी ट्रक से मालगाड़ियां गुजरेंगी। ऐसे में तोड़फोड़ शुरू हो गई है।

स्टेशन निदेशक ने किया निरीक्षण
स्टेशन निदेशक ने कार्यदायी संस्था और परिचालन अधिकारी के साथ प्लेटफार्म नंबर पांच का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया – मालगाड़ियों और यात्री गाड़ियों की रफ्तार बढ़ाने। इसके अलावा यात्री गाड़ियों के आउटर पर रोके जाने की समस्या के निस्तारण के लिए यह कवायद की जा रही है। नई रेल लाइन बिछने से मालगाड़ियां आसानी से पास हो जाएंगी और यात्री गाड़ी का ट्रैक भी खाली रहेगा।

सामान हो रहा शिफ्ट
प्लेटफार्म नंबर पांच की दुकानों को इस समय 4 नंबर पर शिफ्ट किया जा रहा है। साथ ही शेड भी निकाला जा रहा है। स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित ने बताया कि सुरक्षा और व्यवस्था का खास ख्याल रखने का कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया है।

About GE-Live

Check Also

मैनपुरी के सुल्तानगंज में रामलीला का भूमि पूजन, किसानों और युवाओं के लिए लगेगी खास प्रदर्शनी

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के सुल्तानगंज कस्बे में प्राचीन रामलीला आयोजन की तैयारियां …