वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर सजा कनक भवन का दरबार।
रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन के लिए भी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हैं। प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं और पूरे क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जा रही है।
तेज धूप के बावजूद सरयू स्नानघाटों से लेकर रामलला की चौखट तक श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है। भक्त भोर से ही सरयू नदी में स्नान- दान कर भगवान श्रीराम के पुत्र कुश द्वारा स्थापित नागेश्वर नाथ महादेव का अभिषेक कर रहे हैं।इस अवसर पर रामलला का दरबार,कनक भवन,श्रीरामवल्लभाकुंज,रंग महल,रामलला सदन,लक्ष्मण किला,सियाराम किला,हनुमत निवास, गहोई मंदिर आदि स्थानों में भगवान का अभिषेक कर दिव्य श्रृंगार किया गया है।
Global Express Live