Breaking News

UN अधिकारी की टिप्पणी पर जयशंकर ने कहा, “संयुक्त राष्ट्र को मुझे बताने की जरूरत नहीं।”

तिरुवनंतपुरम: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र के एक वरिष्ठ अधिकारी की हालिया टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि संयुक्त राष्ट्र को मुझे बताने की जरूरत नहीं है। जयशंकर ने गुरुवार को भारत में चुनावों पर दिए गए संयुक्त राष्ट्र के एक वरिष्ठ अधिकारी की टिप्पणी को खारिज करते हुए कहा कि वैश्विक निकाय को यह बताने की जरूरत नहीं है कि देश में चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष होने चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारी ने क्या कहा था?

पिछले सप्ताह, संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और विपक्षी दल कांग्रेस के बैंक खातों को ‘फ्रीज’ करने के मद्देनजर आगामी आम चुनावों से पहले भारत में राजनीतिक अशांति के बारे में पूछा गया था, जिसके जवाब में दुजारिक ने टिप्पणी की थी।

दुजारिक ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि भारत में लोगों के राजनीतिक और नागरिक अधिकारों की रक्षा की जाएगी और हर कोई स्वतंत्र और निष्पक्ष माहौल में मतदान करने में सक्षम होगा।

जयशंकर ने क्या कहा?

लोकसभा चुनाव में अपने मंत्रिमंडल सहयोगी और भाजपा उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर के लिए प्रचार करने पहुंचे जयशंकर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र अधिकारी ने पिछले सप्ताह एक प्रेस वार्ता के दौरान एक भारी भरकम सवाल के जवाब में भारतीय चुनावों पर टिप्पणी की थी।

जयशंकर ने संवाददाताओं से कहा, ‘संयुक्त राष्ट्र को हमें यह कहने की जरूरत नहीं है कि हमारे चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष होने चाहिए। मेरे साथ भारत के लोग हैं। भारत के लोग यह सुनिश्चित करेंगे कि चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष हों। इसलिए, इसके बारे में चिंता न करें।’

About GE-Live

Check Also

हैदराबाद हनी ट्रैप केस में बड़ा अपडेट, आरोपी पवन कुमार 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया

हैदराबाद में कथित हनी ट्रैप और जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार 23 वर्षीय कोंडाभट्टुला …