नोएडा में दो बार हेलीपोर्ट योजना के ग्लोबल टेंडर होने के बाद भी योजना को पूरा नहीं कराया जा सका। इसके लिए शासन ने नोएडा प्राधिकरण को जेवर एयरपोर्ट बना रही कंपनी नियाल नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (NIAL) के चेयरमैन से सुझाव लेने के लिए कहा है। ताक
.
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने बताया कि सुझाव के आधार पर हेलीपोर्ट योजना की नोटिस इंवाइटिंग टेंडर (एनआईटी) में बदलाव किया जाएगा। इसके बाद ग्लोबल टेंडर जारी किया जाएंगे। उन्होंने बताया कि आखिर क्या वजह है कि कंपनी हेलीपोर्ट योजना के लिए आगे नहीं आ रही है। इसलिए मिलने वाले सुझाव को एनआईटी में शामिल किया जाएगा। ये काम आगामी एक महीने में हो जाना चाहिए।
इस तरह के डिजाइन में तैयार होंगे ऐप्रन
नोएडा की ये परियोजना सेक्टर-151ए में प्रस्तावित है। इसके निर्माण में 43.13 करोड़ रुपए खर्च कर किए जाने है। इसका डिजाइन बेल 412 (12 सीटर) के अनुसार तैयार किया गया है। हेलीपोर्ट में 5 बेल 412 के पार्किंग ऐप्रन की सुविधा होगी। इस हेलीपोर्ट में वीवीआईपी या आपात काल के समय 26 सिटर एमआई 172 भी उतारा जा सकेगा। हालांकि दो बार ग्लोबल टेंडर जारी करने के बाद भी सिर्फ एक कंपनी ही आई थी। ऐसे में अब दोबारा से इसकी नोटिस इनवाटिंग टेंडर (एनआईटी) में बदलाव कर टेंडर निकाला जाएगा।
कई कंपनियों के सुझाव के बाद भी नहीं मिली निर्माण कंपनी
हेलीपोर्ट निर्माण व संचालन कंपनियों को ये योजना इकोनॉमिक रूप ये वायबल नहीं लगी। इसमें टेंडर नियम शर्त को उनके सुझाव के आधार पर तैयार नहीं किया गया। जबकि कई बार प्राधिकरण कार्यालय पर हेलिकॉप्टर संचालन करने वाली कंपनियों को बुलाकर सुझाव लिया गया था, उनके सुझाव पर ठीक से अधिकारियों ने अमल नहीं किया। यही कारण रहा की कंपनियों ने टेंडर में रुचि नहीं दिखाई। दो बार ग्लोबल टेंडर जारी होने के बाद भी सिर्फ एक ही कंपनी आई।
इस तरह से बनाया जाएगा हेलीपोर्ट
इन वजह से नहीं दिखा रही कंपनियां रुचि
- नोएडा एयरपोर्ट और प्रस्तावित हेलीपोर्ट का नजदीक होना
- जिन स्थानों का हवाई सफर बनाया गया वो महज 100 से 500 किमी के रेंज में है।
- यहां सड़क रास्ता से आसानी से पहुंचा जा सकता है।
- शर्तों में जो कंपनी इसका निर्माण करेगी वो सिर्फ 30 साल तक ही संचालन करेगी।
- टेंडर शर्तों में कई ऐसे क्लाज है जिनका पालन करना कंपनियों के लिए मुश्किल है।
देश के इन शहरों में होना था हवाई सफर
100 से 200 किमी में मथुरा आगरा 200 से 300 किमी में मसूरी , यमुनोत्री, पंतनगर, नैनीताल, उत्तरकाशी , श्री नगर, गोचर, अलमोड़ा, न्यू टिहरी, शिमला, हरिद्बार जयपुर, चंडीगढ़, ओली 300 से 400 किमी बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री , जोशीमठ, रामपुर, मंडी, अजमेर 400 से 500 किमी मनाली, बीकानेर, जोधपुर, डलहौजी, अयोध्या
Global Express Live