Breaking News

सांसद रवि किशन पहुंचे रेलवे स्टेशन, लिए फीडबैक: बोले- ‘कईसन बा व्यवस्था, यात्री बोले 1-नंबर’ – Gorakhpur News

लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर घर लौट रहे यात्रियों की सुविधाओं का जायजा लेने सांसद रवि किशन शुक्ला रविवार को गोरखपुर जंक्शन पहुंचे। उन्होंने स्टेशन का निरीक्षण किया और यात्रियों के लिए बनाई गई व्यवस्थाओं का बारीकी से मूल्यांकन किया।

निरीक्षण के दौरान सांसद ने पैसेंजर होल्डिंग एरिया में बैठकर वहां की सुविधाओं का अनुभव किया और छठ गीतों की सराहना की, जिससे यात्रियों को घर जैसा माहौल मिल रहा है।

गोरखपुर जंक्शन पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 2,500 वर्ग मीटर में पांच पैसेंजर होल्डिंग एरिया बनाए हैं, जहां यात्रियों के आराम और ठहरने की पूरी व्यवस्था है।

सांसद ने पंखे, कूलर, ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, शुद्ध पेयजल, सहायता बूथ, मोबाइल यूटीएस (बिना लाइन में लगे टिकट सेवा), प्राथमिक चिकित्सा, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, खानपान स्टॉल और बैठने की व्यवस्था जैसी सुविधाओं का निरीक्षण किया।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे प्रशासन ने छठ पर्व पर यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। बीते दिन लगभग दो लाख यात्रियों का स्टेशन पर आवागमन हुआ।

निरीक्षण के दौरान जेडआरयूसीसी सदस्य पवन दूबे, सांसद के निजी सचिव शिवम द्विवेदी, स्टेशन निदेशक रतनदीप गुप्ता और कई रेल अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

About GE-Live

Check Also

अयोध्या में आंधी-तूफान से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, 50 हजार से ज्यादा लोग रातभर अंधेरे में

Ayodhya में आए तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। शहर से …