सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार रात भीषण हादसा हो गया। एक्सप्रेस-वे के किमी-145 पर गोवंश के सामने आने से कार अनियंत्रित होकर 6 बार पलटी। हादसे में कार सवार मां-बेटे खाई में जा गिरे। दोनों की मौत हो गई है। वहीं कार ड्राइव कर रहे लड़के के
.
आजमगढ़ जिले के भैसहा थाना के नगवा मैदो गांव निवासी सर्वेश कुमार (38) पुत्र शिवकुमार पत्नी गीता (35) और पुत्र युग को लेकर लखनऊ से आजमगढ़ जा रहे। अभी उनकी कार दोस्तपुर थाना क्षेत्र के किमी-143 पर गोसैसिंहपुर अंडरपास के पास पहुंची थी कि एकाएक एक गोवंश सामने आ गया। ऐसे में कार पलट गई और एक के बाद एक छह बार कार पलटी। कार इतनी स्पीड में थी कि इस पर सवार गीता और युग कार से निकलकर रोड के किनारे नाले में जा गिरे।
दोस्तपुर पुलिस ने पीएम में भेजा शव
स्थानीय लोगों ने सूचना यूपीडा और थाना दोस्तपुर को दी। दोस्तपुर इंस्पेक्टर पंडित त्रिपाठी दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। सभी घायलों को लेकर सीएचसी पर लाए। जहां डॉक्टर धनंजय ने मां बेटे को मृत घोषित कर दिया। सर्वेश को गंभीर हालत में अम्बेडकरनगर जिला अस्पताल रेफर किया है। एसएचओ पंडित त्रिपाठी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हे।
बार-बार सामने आ रही यूपीडा की लापरवाही
आपको बता दें कि यूपीडा की लापरवाही से एक बार फिर सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा शुरू हो गया है। दोस्तपुर हादसे में गोवंश दुर्घटना का कारण बना है। वहीं मंगलवार रात किमी-112.200 पर भी मृत नीलगाय से टकरा कर दो वाहन पलट कर क्षतिग्रस्त हुए थे। ऐसे में बड़ा सवाल है कि एक्सप्रेस-वे पर जानवरों के आने पर सरकार और यूपीडा कर्मी रोकथाम क्यों नहीं कर रहे हैं।
Global Express Live