लोकतंत्र के महापर्व में सबसे ज्यादा चर्चाओं का शोर है। मुगलपुरा और गलशहीद के चौक चौराहे हो या बुद्धि विहार और लाइनपार का इलाका। चाहे रामगंगा विहार और सिविल लाइन की पाश कॉलोनियां या फिर करुला-कटघर की तंग गलियां। जहां लोकसभा चुनाव में जिले से प्रदेश और प्रदेश से देश तक की सियासत पर चर्चाएं हैं। हार-जीत के अपने-अपने तर्क और अपने-अपने आंकड़े हैं।
लेकिन इस चर्चाओं के शोर में नेताओं के लिए आम से खास बने मतदाता खामोश हैं। मतदान को एक दिन बाकी है, पर इस खामोशी में सियासी हवा के रुख का पता लगना मुश्किल है। फिलहाल पहले चरण मेंं शुक्रवार को मतदान होंगे। इस चरण में यूपी की आठ में से चार सीटें (मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर और नगीना) मुरादाबाद मंडल की है। मुरादाबाद में 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
Global Express Live