Breaking News

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को ब्रेन हैमरेज, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कर इलाज जारी

योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को ब्रेन हैमरेज हुआ है, और उनका इलाज लखनऊ के मेदांता अस्पताल में जारी है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, रविवार रात उन्होंने नींद की दवा ली और सो गए। सुबह उठने पर उन्हें चलने-फिरने में कठिनाई हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

चिकित्सकों की एमआरआई जांच में ब्रेन हेमरेज की पुष्टि हुई है। इसका असर उनके एक हाथ और एक पैर पर देखा गया है। परिवार का कहना है कि मानसिक तनाव उनके स्वास्थ्य बिगड़ने का एक कारण हो सकता है।

पिछले दो महीनों से दिनेश प्रताप राजनीतिक तनाव में हैं। पहले कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने उन पर गंभीर आरोप लगाए, इसके बाद भाजपा विधायक अदिति सिंह ने भी उन पर निशाना साधा। हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रायबरेली यात्रा के दौरान भी उनका विवाद हुआ और उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को पत्र लिखा।

दिनेश प्रताप सिंह ने राजनीति की शुरुआत कांग्रेस से की थी। 2010 में वे पहली बार और 2016 में दूसरी बार MLC बने। 2018 में भाजपा में शामिल हुए। 2019 में उन्हें सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव में उतारा गया था, जिसमें वे 1.67 लाख वोटों से हार गए। 2022 में वे फिर से भाजपा के माध्यम से MLC बने।

About GE-Live

Check Also

सहारनपुर में PNB खाताधारक से 95 हजार की साइबर ठगी, बिना अनुमति खाते से हुआ ऑनलाइन ट्रांजेक्शन

सहारनपुर: नकुड़ क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एक ग्राहक के बैंक खाते से …