साइबर पुलिस बैंक खाता डिटेल और मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
लखनऊ पीजीआई की डॉ. रुचिका टंडन को साइबर ठगों ने सीबीआई अधिकारी डिजिटल अरेस्ट कर 2.81 करोड़ रुपए ठग लिए। साइबर ठगों ने उनसे कहा कि आपका नाम जेट एयरवेज के मालिक के मनी लॉन्ड्रिग केस में आया है। आप बचना चाहती है तो बताए गए खातों में पैसा दें। उसके बाद स
.
छह दिन में सात खातों में भेजी रकम
कृष्णानगर निवासी डॉ.रुचिका ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले अंजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को टेलीकॉम रेगुलेटरी अर्थारिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) का कर्मचारी बताया।
साथ ही कहा किउनके सारे मोबाइल नंबर बंद किए जा रहे हैं। आपके खिलाफ 22 बार शिकायत की गई है, इसलिए आपसे सीबीआई के अधिकारी बात करेंगे।
इसके बाद वीडियो कॉल के जरिये राहुल गुप्ता नाम के युवक से बात कराई गई।
जिसने खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए कहा कि आपका नाम मनी लॉन्ड्रिग केस में आया है। साथ ही बच्चों और महिलाओं की तस्करी में नाम आया है।
आपको बचना है तो बताए खातों में पैसा जमा करना होगा। उनकी बातों से इतना डर गई कि छह दिनों में बताए गए सात खातों में अपने पांच खातों से पैसे भेजे।
स्काइप डाउनलोड करा वीडियो कॉल किया
साइबर थाना पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि 1 अगस्त को कॉल करने वाले ने स्काइप एप डाउनलोड करने के बाद सीबीआई अधिकारी से बात कराई। जिसने कहा कि मनीलॉन्ड्रिग केस में मेरा स्टेटमेंट कोर्ट में जमा करना है। इसके लिए आपको एक फार्म भेजा जा रहा है, जिसे भर कर भेजें। उसके भेजे एक फर्म में मेरी सभी निजी जानकारी भरनी थी। उसके बाद कहा कि आपको अरेस्ट करने का हमें ऑर्डर मिले हैं। मेरे रिक्वेस्ट करने पर आपको डिजिटल अरेस्ट करके पूछताछ कर सकते हैं लेकिन इस बीच आपको अपने परिवार में किसी को भी इस बारे में नहीं बताना है। आपको कोर्ट मे अपनी प्रापर्टी पूरा विवरण देने के साथ पूरा पैसा एक सरकारी खाते में जमा करना होगा।
इन खातों में भेजे पैसे
- तीन अगस्त को एसबीआई खाते से यस बैंक के खाते में एक करोड़ रुपए।
- तीन अगस्त को ही यूनियन बैंक खाते से इंडसइंड के खाते में 45 लाख रुपए।
- पांच अगस्त को इंडियन बैंक खाते से आईओबी के खाते में 50 लाख रुपए।
- पांच अगस्त को पीएनबी से आईओवी के खाते में 12 लाख और इंडियन बैंक से एचडीएफसी में 40 लाख।
- छह अगस्त को एसबीआई से एसबीआई के खाते में 15 लाख रुपए और एसबीआई से केनरा बैंक के खाते में दो लाख रुपए।
- आठ अगस्त को केनरा के खाते से एचडीएफसी के खाते में दो लाख रुपए।
Global Express Live