Breaking News

कर्नाटक में लोकायुक्त अधिकारियों ने एक साथ 60 स्थानों पर रेड की ,हुई बड़ी कार्रवाई

कर्नाटक में एंटी क्रप्शन एजेंसी लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। 100 से ज्यादा लोकायुक्त अधिकारी राज्य के 13 जिलों में 60 जगहों पर छापेमारी कर रहे हैं। बेंगलुरु में पांच जगहों पर छापेमारी जारी है। बेंगलुरु में बीबीएमपी के चीफ इंजीनियर रंगनाथ के घर पर भी छापा मारा गया है।

60 स्थानों पर एक साथ छापेमारी

छापेमारी की कार्रवाई में अभी तक 6 लाख रुपये की नकदी, 3 किलो सोना, 25 लाख रुपये के हीरे, 5 लाख रुपये की प्राचीन वस्तुएं बरामद की गई हैं। इसके साथ संपत्ति के दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। 100 से अधिक लोकायुक्त अधिकारी बेंगलुरु, बीदर, रामनगर, उत्तर कन्नड़ जिलों सहित 60 स्थानों पर एक साथ छापेमारी कर रहे हैं। तलाशी में 13 पुलिस अधीक्षक और 12 पुलिस उपाधीक्षक शामिल हैं।

कर्नाटक में लोकायुक्त अधिकारियों की छापेमारी

इससे पहले जनवरी में हुई थी छापेमारी

इससे पहले जनवरी में कर्नाटक में लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार के 10 मामलों में 40 स्थानों पर सरकारी अधिकारियों के आवासों पर छापेमारी की थी। छापेमारी तुमकुरु, मांड्या, चिक्कमगलुरु, मैसूरु, कोप्पल, विजयनगर, बल्लारी, हासन, चामराजनगर और मंगलुरु में एक साथ की गई थी।

 

About GE-Live

Check Also

हैदराबाद हनी ट्रैप केस में बड़ा अपडेट, आरोपी पवन कुमार 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया

हैदराबाद में कथित हनी ट्रैप और जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार 23 वर्षीय कोंडाभट्टुला …