Breaking News

लोकसभा चुनाव 2024: यूपी में एक महीने में 104 करोड़ की शराब, दवा और नकदी पकड़ी गई

 

आबकारी, आयकर, पुलिस और नार्कोटिक्स विभाग द्वारा एक मार्च से एक अप्रैल तक 104.37 करोड़ रुपये की शराब, ड्रग, बहुमूल्य धातुएं, मुफ्त उपहार व नकदी जब्त की गई।

इसमें 18.52 करोड़ नकदी, 25.77 करोड़ की शराब, 41.16 करोड़ की ड्रग और 17.78 करोड़ की कीमती धातुएं आदि हैं। एक अप्रैल को ही 1.70 करोड़ की शराब, ड्रग व नगदी आदि जब्त की गई।

एक अप्रैल को सुल्तानपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 27 लाख रुपये की ड्रग, फिरोजाबाद की टुण्डला विधानसभा में 56.50 लाख रुपये की शराब पकड़ी गई। इसके अतिरिक्त लखनऊ सेंट्रल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 13 लाख रुपये नकद सीज किए गए।

About GE-Live

Check Also

BJP से टिकट न मिलने के बाद संजयन त्रिपाठी सपा में शामिल, बोले- सरकार बनी तो पुरानी पेंशन होगी बहाल

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में विधान परिषद चुनाव को लेकर …