Breaking News

लोकसभा चुनाव 2024: ओडिशा में प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो, जिसकी झलक के लिए भीड़ उमड़ी।

Lok Sabha Election 2024: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में पीएम मोदी ने रोड शो किया। इस दौरान उनकी एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उमड़े। जनपथ रोड पर पीएम के रोड शो की तैयारी पहले से ही चल रही थी। यह रोड शो राम मंदिर के पास बीजेपी मुख्यालय से शुरू हुआ। वही विहार चौराहे पर जाकर यह रोड शो खत्म हुआ। इस दौरान ओडिशा की कला, संस्कृति और परंपरा देखने को मिली। रोड शो में 150 महिलाएं भी शामिल हुईं, जिन्होंने पसपल्ली साड़ी पहनी थी।

भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव में किसी भी सीट पर कमी नहीं छोड़ रही है। पीएम मोदी खुद अधिकतर सीटों पर जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं और बीजेपी उम्मीदवार को जीत दिलाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। ओडिशा में भी वह दो लोकसभा सीटों में जाकर प्रचार कर चुके हैं। अब वह तीन अन्य सीटों पर प्रचार करेंगे। इस रोड शो के बाद वह राजभवन में आराम करेंगे और शनिवार को वह तीन रैलियां करने वाले हैं। शनिवार रात वह एक और भव्य रोड शो का हिस्सा बनेंगे।

तीन रैलियों के बाद रोड शो

शुक्रवार को भी पीएम मोदी ने प्रचार में पूरा दम-खम लगाया। उन्होंने दिन की शुरुआत महाराष्ट्र के नंदुरबार में चुनावी सभा से की। इसके बाद वह तेलंगाना के महबूबनगर में रैली करने पहुंचे और हैदराबाद में भी सभा की। इसके बाद वह ओडिशा आए और यहां रोड शो किया। लोकसभा चुनाव में तीन चरण का मतदान हो चुका है और चार चरण बचे हुए हैं। ऐसे में चुनाव के बीचो बीच सभी दल पूरा दम-खम लगा रहे हैं और मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। बीजेपी के लिए सबसे बड़ा चेहरा पीएम मोदी हैं। यही वजह है कि वह लगातार रैलियां और चुनावी सभा कर रहे हैं।

 

About GE-Live

Check Also

हैदराबाद हनी ट्रैप केस में बड़ा अपडेट, आरोपी पवन कुमार 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया

हैदराबाद में कथित हनी ट्रैप और जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार 23 वर्षीय कोंडाभट्टुला …