Breaking News

Lok Sabha चुनाव 2024:फतेहपुर सीकरी से चुनाव लड़ रहे रामेश्वर को भाजपा ने पार्टी से निकाला,निर्दलीय लड़ रहे

 

भाजपा के फतेहपुर सीकरी विधायक बाबूलाल चौधरी के बेटे रामेश्वर चौधरी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। रामेश्वर फतेहपुर-सीकरी सीट पर निर्दल उम्मीदवार के तौर पर भाजपा प्रत्याशी के सामने चुनाव लड़ रहे हैं।

 

प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने रामेश्वर को पार्टी से निकाले जाने का पत्र बृहस्पतिवार को जारी कर दिया है।

बता दें कि रामेश्वर चौधरी फतेहपुर-सीकरी सीट से भाजपा से टिकट मांग रहे थे, लेकिन भाजपा ने इस सीट से मौजूदा सांसद राजकुमार चाहर को ही मैदान में उतारा है। इससे नाराज रामेश्वर निर्दल चुनाव लड़ रहे हैं।

About GE-Live

Check Also

अयोध्या में आंधी-तूफान से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, 50 हजार से ज्यादा लोग रातभर अंधेरे में

Ayodhya में आए तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। शहर से …