Breaking News

नोएडा में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: ग्रेटर नोएडा जोन में सबसे अधिक 29 समेत कुल 40 वाहन सीज, 21 जून से चल रहा है विशेष अभियान – नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) न्यूज़।

 

नोएडा में अवैध खनन के दौरान पकड़े गए डंपर।

जिले में अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए पुलिस कमिश्नर ने कड़ा रुख अपनाया है। उनके निर्देश पर तीनों जोन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 21 जून 2025 से शुरू हुए इस अभियान के तहत अब तक ओवरलोडिंग और अवैध खनन में शामिल पाए गए 40 वाहनों को सीज किया जा चुका है।

नोएडा जोन ने 5 वाहन किए सीज अभियान के तहत नोएडा जोन के सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने एक ट्रक जबकि सेक्टर-126 थाने की पुलिस ने चार हाईवा वाहनों को बालू एवं रेत से ओवरलोड पाए जाने पर सीज किया। जोन की पुलिस ने कुल पांच वाहनों को सीज किया है।

सेंट्रल जोन में छह वाहन सीज सेंट्रल नोएडा जोन की बिसरख थाने की पुलिस ने तीन ट्रक को सीज दिया। बादलपुर पुलिस ने एक हाईवा, सेक्टर-142 थाने की पुलिस ने दो डंपर वाहनों को ओवरलोडिंग की स्थिति में पाए जाने पर सीज किया। जोन की पुलिस ने कुल छह वाहनों को सीज किया जबकि अवैध खनन से संबंधित एक मुकदमा इस अवधि में दर्ज किया गया।

ग्रेटरनोएडा जोन में 29 वाहन सीज सबसे ज्यादा कार्रवाई ग्रेटर नोएडा जोन में हुई। बीटा टू पुलिस ने दो डंपर, नॉलेज पार्क पुलिस ने दो डंपर और चार ट्रक, दादरी, जारचा और दनकौर पुलिस क्रमशः दो-दो व पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं चार हाईवा वाहनों को सीज किया। नॉलेज पार्क पुलिस ने इस अवधि में एक केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना कासना पुलिस ने तीन हाईवा सीज किए।

थाना ईकोटेक वन पुलिस ने एक केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और दो हाईवा वाहन सीज किए। इसके अतिरिक्त थाना रबुपूरा पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध एक केस दर्ज कर दो डंपर वाहनों को सीज किया गया। ग्रेटर नोएडा जोन में कुल 29 वाहनों को सीज किया गया। दो केस दर्ज हुए और इतने ही आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।

About GE-Live

Check Also

यूपी में 8 नदियां उफान पर, 17 जिलों में बारिश का अलर्ट; कई इलाकों में बाढ़ से हालात बिगड़े

उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ का असर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। …